हैदराबाद में निजी स्कूल शिक्षिका ने लगाई फांसी, दो सहकर्मी गिरफ्तार

हैदराबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक निजी स्कूल की 29 वर्षीय महिला शिक्षिका ने दो सहकर्मियों द्वारा लगातार प्रताड़ना और अभद्र व्यवहार से तंग आकर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने रविवार को जानकारी दी कि मृतका विज्ञान विषय पढ़ाती थी और उसका संबंध असम से था। महिला का पति कारोबार के सिलसिले में असम में था। इसी दौरान उसे अपनी पत्नी की मौत की सूचना मिली।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/relief-to-farmers-haryana-government-increases-subsidy-on-wheat-seeds/

पति ने दर्ज कराई शिकायत

आदिबटला थाना पुलिस को मृतका के पति ने शिकायत दी कि स्कूल के दो शिक्षक उसकी पत्नी को पिछले छह महीने से परेशान कर रहे थे। शिकायत में यह भी कहा गया कि 15 सितंबर को उसके असम जाने के बाद से महिला को प्रताड़ना और बढ़ गई थी। दबाव और दुर्व्यवहार से टूटकर उसने यह कदम उठा लिया।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों शिक्षकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया और उन्हें हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/history-of-22-september/

पीड़िता असम की मूल निवासी

मृतका असम की रहने वाली थी और हैदराबाद में विज्ञान की शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी। परिवार और सहकर्मियों के बयान लिए जा रहे हैं, ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके।

Editor CP pandey

Recent Posts

PMEGP Scheme Kushinagar: मजदूर से उद्योगपति बने अशोक विश्वकर्मा, 30 लोगों को मिला रोजगार

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) ने जनपद कुशीनगर के गंगा छपरा,…

2 hours ago

ग्राम पंचायत विकास योजनाओं में गुणवत्ता लाने के लिए डिजिटल तकनीक का करें प्रभावी उपयोग

जिला पंचायत संसाधन केंद्र भिनगा श्रावस्ती में खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, Q-GPDP एवं डिजिटल पंचायत…

3 hours ago

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

1 day ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

1 day ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

1 day ago