मुहर्रम पर याद की गई हुसैन की शहादत

अखाड़ेदारों ने किया पारंपरिक युद्ध कौशल का प्रदर्शन

चिरैयाकोट/मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय नगर के युसुफाबाद वार्ड के दारूल उलूम कादिरिया के मैदान में शनिवार को मुहर्रम की दसवीं तारीख को जंग-ए-करबला की याद में अखाड़ेदारों ने लकड़ी खेल कर युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर नगर के तकिया चौक, कुरैशी मुहल्ला चौक,पोख्ता चौक,पूरब मुहल्ला चौक,पश्चिम मुहल्ला चौक व सराय मुहल्ला चौक की आकर्षक ढंग से सजायी गयीं ताजिया आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं अखाड़ा में गाजी अखाड़ा पश्चिम मुहल्ला ,काजी अखाड़ा कुरैशी मुहल्ला व अली अखाड़ा पूरब मुहल्ला के अखाड़ादारों ने लकड़ी खेल कर हुसैन की शहादत को याद करते हुए विभिन्न प्रकार के पारंपरिक युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया। इस दौरान अब्दुल सत्तार कुरैशी,फिरोज अंसारी,आजाद, इस्लाम कुरैशी ,बदरूज्जमा, मिस्टर , सलमान,अच्छन आदि सैकड़ों लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। वहीं इस अवसर पर लगे मेले का महिलाओं व बच्चों ने खूब आनन्द लिया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना डा०अजय विक्रम सिंह, थानाध्यक्ष गंगासागर मिश्र आदि पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बलिया में परिवहन मेला आयोजित, एकमुश्त कर व्यवस्था पर दी गई जानकारी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया स्थित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में शुक्रवार को परिवहन…

4 minutes ago

साइबर ठगी के शिकार युवक को राहत, पुलिस ने ₹1.90 लाख वापस कराए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर…

8 minutes ago

गोरखपुर: स्वतंत्रता आंदोलन पर शोध विमर्श, ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण के साथ संगोष्ठी सम्पन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग तथा…

10 minutes ago

भारत के सामने कांपता है पाकिस्तान: वॉन

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट राइवलरी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो…

1 hour ago

मेरठ दौरे से पहले तैयारियां तेज, आज समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री योगी

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को प्रस्तावित मेरठ दौरे को लेकर…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, 10% ग्लोबल टैरिफ का नया ऐलान

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में व्यापार नीति को लेकर बड़ा संवैधानिक विवाद सामने आया…

2 hours ago