शॉर्ट सर्किट से सैकड़ों बीघा खेत में लगी आग

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
अतरौलिया थाना क्षेत्र के लोहरा गांव के उत्तरी सिरे पर गुरुवार दोपहर सरकारी नलकूप के ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी की वजह से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया और आग तेज़ी से फैलने लगी। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और आग को बुझाने की कोशिश करने लगी लेकिन आग तेज़ी से बढ़ती गई और कई लोगों के खेतों में पहुंच गई, गनीमत यह रही कि गेहूं की कटाई पहले ही हो चुकी थी लेकिन कुछ किसानों का भूसा खेत में ही पड़ा था, जिसे आग ने अपनी जद में ले लिया। वही कुछ किसानों के बाग में भी आग की लपटों से नुकसान हुआ। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से स्थानीय लोग भी सहयोग में जुट गए, लेकिन पानी न उपलब्ध होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी काफी देर तक खड़ी रही तब आग मकरहा स्थित गौशाला तथा पॉलिटेक्निक कॉलेज की तरफ बढ़ने लगी। स्थानीय ग्रामीण तथा फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा लगातार आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अभी तक आग पर पूरी तरह से नियंत्रण नहीं पाया जा सका। ग्रामीणों द्वारा हरे पेड़ की टहनियों आदि से आग को बुझाने की कोशिश की गई लेकिन तेज पछुआ हवा के कारण आग बढ़ने लगी और धीरे-धीरे सैकड़ों बीघा खेत में पहुंच गई। वही कुछ किसानों का भूसा जलकर खाक हो गया तथा बाग में लगे हरे पेड़ों को भी आग ने नहीं छोड़ा और पेड़ भी झुलस गए ।स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी ट्यूबवेल के पास ट्रांसफार्मर लगा है जिसके नीचे कुछ भूसा खर पतवार रखा गया था कि इसी बीच ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकलते ही भूसे में आग लग गई और हवा के साथ आग धीरे-धीरे खेतों की तरफ बढ़ने लगी। जब तक लोग बुझाने का प्रयास करते तब तक सैकड़ों बीघा खेत पर आग ने अपना कब्जा जमा लिया। समाचार लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह से नियंत्रण नहीं पाया जा सका था।

rkpshomnath

Recent Posts

न्यू कॉलोनी से बेलडाड़ तक आंधी का असर, पेड़ गिरने के बाद सदर विधायक ने संभाला मोर्चा

देवरिया में आंधी-तूफान के बीच सदर विधायक ने संभाली कमान देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार…

3 hours ago

न्यू कॉलोनी में कुत्ते का खौफ! तीन लोगों को काटने का दावा, दुकान खोल रहे भाजपा बूथ अध्यक्ष पर भी हमला

भाजपा बूथ अध्यक्ष रोहित कुमार मद्धेशिया देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के न्यू कॉलोनी क्षेत्र…

3 hours ago

लोहता में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से दो साइकिल सवारों की मौत, थाने का घेराव

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। लोहता थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में…

3 hours ago

बिहार में अगले 24 घंटे मौसम का कहर! 6 जिलों में भारी बारिश और 70 KM/H की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले…

4 hours ago

JTET 2026 पर बड़ा अपडेट: 11 अक्टूबर की परीक्षा टली, 1 नवंबर की संभावित तारीख से बढ़ी अभ्यर्थियों की धड़कन

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों…

4 hours ago