बरईपट्टी माइनर टूटने से सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल जलमग्न

तरकुलवा/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
तरकुलवा ब्लॉक में खजुरिया रजवाहा से निकली बरईपट्टी की माइनर कनकपुरा गन्ना तौल केंद्र और परसौनी गांव के बीच बुधवार को ओवरफ्लो होकर टूट गई। इससे करीब पचास किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूब गई है। किसानों का आरोप है कि माइनर की सफाई में खानापूर्ति की गई है।
मालूम हो कि बरईपट्टी माइनर 31 दिसंबर को ओवरफ्लो होकर रामपुर धौताल गांव के सामने ओवरफ्लो होकर टूट गई थी। इससे करीब पन्द्रह किसानों की 20 बीघा गेहूं की फसल डूब कर बर्बाद हो गई। इस बीच दो सप्ताह बाद ही यह माइनर परसौनी गांव के सामने उफना कर टूट गई। इससे आसपास के गांवों के किसानों तरकुलवा के ओमप्रकाश यादव, मठिया खरीद के सत्तार अंसारी, बशीर अहमद, मजीद आदि किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल डूब कर बर्बाद हो रही है। किसानों का कहना है कि गंडक विभाग हर साल नहर व माइनर की सफाई करता है, लेकिन यह कार्य खानापूर्ति तक सिमट कर रह गया है। माइनर में उगी घास और जमा सिल्ट की सफाई नहीं होने से नहर में पानी आने पर या तो यह ओवरफ्लो हो जाता है, या अधिक दबाव पड़ने पर नहर की पटरी टूट जाती है। गंडक विभाग के जेई रमेश चौरसिया ने बताया कि नहर टूटने की सूचना मिली है, जिसे बंधवा दिया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

सिकन्दरपुर में शिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात, झांकियों ने मोहा मनसिकन्दरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

आदर्श नगर पंचायत सिकन्दरपुर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस…

4 hours ago

पंदह मोड़ पर टेंपो पलटा, चार घायल; दो की हालत गंभीर

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l बलिया–सिकंदरपुर मार्ग पर पंदह मोड़ के सामने रविवार की शाम टेंपो…

4 hours ago

बाबा साहब की जयंती पर आगरा में होगी भव्य भीमनगरी, तैयारियां तेज

आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)सामाजिक समरसता और संविधान निर्माता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के…

4 hours ago

एफएसएसएआई ने स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को सिखाए खाद्य सुरक्षा के नियम

आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय खाद्य…

4 hours ago

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, गड्ढे में गिरी बाइक से दो युवकों की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के बेलौली गांव के…

4 hours ago