एटा में इंसानियत शर्मसार: मां की लाश को कंधा देने वाला कोई नहीं, बेसहारा हुए भाई-बहन

एटा/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। एटा जिले के गांव नगला धीरज से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। एक बदनसीब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पहले पिता की मौत हो चुकी थी और अब लंबी बीमारी से जूझने के बाद मां ने भी दम तोड़ दिया। माता-पिता दोनों को खोने के बाद अब मासूम भाई-बहन पूरी तरह बेसहारा हो गए हैं।

मृत महिला का पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में रखा हुआ है। सबसे दर्दनाक स्थिति यह है कि अंतिम संस्कार के लिए परिवार का कोई सदस्य आगे नहीं आया। न कोई कंधा देने वाला है और न ही अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी उठाने को तैयार।

मां के शव के पास बैठा मासूम, आंखों में सवाल

मासूम बेटा कभी मां के निस्तेज चेहरे को देख रहा है, तो कभी आसपास खड़े लोगों की ओर उम्मीद भरी नजरों से ताक रहा है। उसका दर्द देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

परिवार पर लगाए गंभीर आरोप, जान का खतरा बताया

बालक ने अपने ही अन्य रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि उसे और उसकी बहन को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। ऐसे में दोनों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

ये भी पढ़ें – http://मथुरा में यूपी पुलिस के सिपाही पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, प्रताड़ना और यौन शोषण का केस दर्ज

पुलिस ने संभाला मोर्चा

थाना जैथरा प्रभारी रितेश ठाकुर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मृतका का अंतिम संस्कार पुलिस की ओर से कराया जाएगा। साथ ही बालक द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और भाई-बहन की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

यह मामला न सिर्फ पारिवारिक संवेदनहीनता को उजागर करता है, बल्कि समाज के सामने भी बड़ा सवाल खड़ा करता है कि आखिर ऐसे समय में इंसानियत कहां चली जाती है।

Karan Pandey

Recent Posts

मिडिल ईस्ट में जंग तेज: ईरानी नेवी पर अमेरिका का बड़ा वार

अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया…

7 minutes ago

भारत सेमीफाइनल में: वेस्टइंडीज पर 5 विकेट से ऐतिहासिक जीत

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में…

14 minutes ago

आगरा में विकास कार्यों की होगी परत-दर-परत जांच, अधिकारियों को समयबद्ध रिपोर्ट का निर्देश

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की…

8 hours ago

बच्चों के विवाद में मारपीट, युवक समेत तीन घायल

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l थाना क्षेत्र के बढ़ौना हर्दो चौराहे पर बच्चों के आपसी झगड़े…

9 hours ago

रेट आवेदन प्रक्रिया पूरी, त्रुटि सुधार आज तक होगा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश हेतु आयोजित शोध पात्रता परीक्षा…

10 hours ago

3 मार्च 2026 को चंद्रग्रहण, 4 मार्च को पूरे भारत में मनाई जाएगी होली

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l आगामी 3 मार्च 2026, मंगलवार को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन खग्रास…

10 hours ago