उत्तर प्रदेश पर्व के तहत कलाकारों को मिलेगा राज्य स्तरीय मंच

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने और प्रतिभाशाली कलाकारों को पहचान दिलाने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा “उत्तर प्रदेश पर्व: हमारी संस्कृति–हमारी पहचान” के अंतर्गत संस्कृति उत्सव 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद मऊ में 17 जनवरी 2026 को जनपद स्तरीय संस्कृति उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें – गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई: लूट गिरोह का सरगना बड़कू महिला सहयोगी सहित गिरफ्तार
जिला सूचना अधिकारी धनपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश प्राचीन काल से ही धर्म, दर्शन, कला, साहित्य और संगीत के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। प्रदेश की पहचान शास्त्रीय, उप-शास्त्रीय संगीत, लोक संगीत, नृत्य और लोकनाट्य की समृद्ध परंपराओं से है। इन विधाओं से जुड़े अनेक कलाकार ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में आज भी सक्रिय हैं, लेकिन मंच और पहचान के अभाव में उनकी प्रतिभा सामने नहीं आ पाती।
संस्कृति उत्सव का उद्देश्य ऐसे ही कला साधकों को खोजकर उन्हें मंच प्रदान करना, प्रोत्साहित करना और कला की मुख्य धारा से जोड़ना है। इस वर्ष भी गांव, पंचायत, ब्लॉक और तहसील स्तर पर कलाकारों का चयन किया गया है। जनपद स्तर पर चयनित कलाकारों को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा।
इसके पश्चात चयनित प्रतिभागियों का 23 जनवरी 2026 को लखनऊ में पूर्वाभ्यास कराया जाएगा। वहीं 24 से 26 जनवरी 2026 तक आयोजित उत्तर प्रदेश पर्व के दौरान अंतिम रूप से चयनित कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे, जहां उन्हें सम्मान एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
जनपद के सभी इच्छुक कलाकार इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला सकते हैं। संस्कृति उत्सव न केवल कलाकारों के लिए अवसर है, बल्कि उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक अस्मिता को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी है।

rkpnews@desk

Recent Posts

मुख्यमंत्री योगी ने जिस बाबा बैजूनाथ धाम में की थी पूजा, उसी प्राचीन मंदिर का पिछला हिस्सा ढहा

300 वर्ष पुराने बाबा बैजूनाथ धाम मंदिर का हिस्सा ढहा, श्रद्धालुओं में गहरा दुख; प्रशासन…

13 hours ago

31 अगस्त तक ढाबों, होटलों और ईंट-भट्ठों पर चलेगा बाल श्रम के खिलाफ विशेष अभियान

डीएम ने दिए सघन जांच के निर्देश, बाल श्रमिक मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई महराजगंज(राष्ट्र…

13 hours ago

हार्ट अटैक से कलेक्ट्रेट कर्मी सतेन्द्र कुमार सिंह का निधन

शोक की लहर दो मिनट मौन रख दी गई श्रद्धांजलि गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)कलेक्ट्रेट में तैनात…

13 hours ago

कमिश्नरी में ‘शान’ के नाम पर अराजक पार्किंग नियमों को ठेंगा दिखाते वाहन चाल

अपने दरवाजे पर खड़ी गाड़ी हो तो आपत्ति, सार्वजनिक परिसर में क्यों नहीं? गोरखपुर(राष्ट्र की…

13 hours ago

जनता दर्शन में दिखी मानवीय संवेदना

डीएम ने अनाथ बहनों के भविष्य संवारने की पहल की देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी…

14 hours ago

देवरिया: शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर देवरहवा बाबा आश्रम में विशाल भंडारा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कीर्ति चक्र विजेता शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर…

22 hours ago