नोएडा में देर रात घर में भीषण आग, एसी में शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, कोई जनहानि नहीं

नोएडा (राष्ट्र की परम्परा)थाना सेक्टर-39 क्षेत्र स्थित सेक्टर-36 में मंगलवार देर रात एक रिहायशी मकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की वजह घर में लगे एयर कंडीशनर (एसी) में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और घर में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

मुख्य दमकल अधिकारी (सीएफओ) प्रदीप कुमार चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना सेक्टर-36 के सी-2/70 स्थित मनीष अरोड़ा के मकान में देर रात करीब 12:30 बजे हुई। मनीष अरोड़ा ने जब घर में आग लगने की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी, तो तुरंत ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं।

दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर तुरंत आग बुझाने का कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, एसी में शॉर्ट सर्किट होने से विस्फोट हुआ और देखते ही देखते आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया।

सीएफओ चौबे ने बताया कि इस अग्निकांड में घर का काफी सामान जलकर राख हो गया है, लेकिन समय रहते सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो यह घटना और भी भयावह हो सकती थी।

फायर विभाग ने लोगों से अपील की है कि गर्मी के मौसम में बिजली उपकरणों की समय-समय पर जांच कराएं और विशेष रूप से एयर कंडीशनर जैसे भारी विद्युत उपकरणों को चलाते समय सतर्क रहें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

Editor CP pandey

Recent Posts

महराजगंज पुलिस दुर्घटना: दबिश से लौट रही गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत, पाँच घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…

3 hours ago

औरैया में 22 फरवरी को मेगा विधिक जागरूकता शिविर, पात्रों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…

3 hours ago

श्रीमद्भागवत कथा और भजन संध्या ने बांधा श्रद्धालुओं को

देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…

3 hours ago

त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त, कुशीनगर में शांति समिति बैठक में जारी हुए दिशा-निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…

3 hours ago

पुलिस निरीक्षण पर जनता का विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…

4 hours ago

जर्जर सड़क और मोहन सेतु निर्माण को लेकर 15 किमी पदयात्रा, तहसील में ज्ञापन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…

5 hours ago