बड़हलगंज(राष्ट्र की परम्परा)
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन बड़हलगंज के मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़। श्रद्धालु सुबह से लेकर दोपहर तक आस्था के साथ माँ दुर्गा की पूजा अर्चना करते रहे।इसी क्रम में श्रीचंडी माता मंदिर में सुबह से पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा। भक्तगण चुनरी, नारियल, कपूर व अगरबत्ती तथा प्रसाद पूजा के लिए मंदिरों में पहुँच रहे थे। श्रद्धालुओं ने विधि विधान के साथ माता का पूजन अर्चन किया। मंदिर के व्यवस्थापक पंडित विनय मिश्रा ने बताया कि श्रीचंडी माता मंदिर अति प्राचीन है माता अपने भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती रहती हैं मंदिर पर दीपक बाबा पंचू बाबा जो निरंतर माता की सेवा में रहते हैं आने जाने वाले भक्तों की सुविधाओं को ध्यान में रखा माता के मंदिर पर प्रातः काल कलश स्थापना की गई, जिसमें आलोक प्रकाश गौड़ ,अर्जुन यादव, विदेशी निषाद, उर्मिला मिश्रा ने कलशकी स्थापना की। पूजन आचार्य ओंकार नाथ तिवारी द्वारा संपन्न कराया गया।
सोते समय सिर पर धारदार हथियार से किए चार वार, 17 संदिग्धों से पूछताछ के…
25 साल से सेवा सुरक्षा की आस, शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया सांकेतिक…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को थाना…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसड़ा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कसया रोड स्थित गायत्री मंदिर के पास पोखरे में…
सेवा संकल्प अभियान में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, केंद्र-प्रदेश की योजनाओं और उपलब्धियों की दिखी…