पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गोवंश से टकराई कार में शॉट सर्किट से लगी आग

कार में सवार लोगों ने कूदकर बचाई जान, 2 बच्चों को आई हल्की चोटें

सुल्तानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर विचरण करते गोवंश जानलेवा साबित हो रहे हैं। जयसिंहपुर कोतवाली के रामनाथपुर के पास एक कार के गोवंश से टकराने के बाद आग का गोला बन गई।यूपीडा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कार के गोवंश से टकराने के बाद आग लगी। जिस पर काबू पा लिया गया है। कार पर सवार दो बच्चों को चोटें आई। जिन्हें सीएचसी कूरेभार भेजा गया। घटना बीती रात शनिवार/रविवार की है।मिली जानकारी के अनुसार जौनपुर के शाहगंज के रहने वाले महफूज अहमद (37) पत्नी सायरा बानो (33) और पुत्र उम्र (02 वर्ष) व पुत्री शहनाज (08 माह) के साथ लखनऊ से वापस घर लौट रहे थे। महफूज स्वयं ही कार नंबर यूपी62 बीएएल 4546 चला रहे थे। जब वे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर किमी 136 पर जयसिंहपुर कोतवाली अंतर्गत रामनाथपुर के पास पहुंचे तभी उनकी कार गाय से टकरा गई। गाड़ी स्पीड में थी जिससे शॉट सर्किट से गाड़ी में आग लग गई। कार में आग लगते ही महफूज व उनकी पत्नी सायरा बच्चों को लेकर बाहर कूदी जिससे इनकी जान तो बच गई। लेकिन बच्चों को चोटें आ गई हैं।सूचना पाते ही यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। पानी का टैंकर मंगाकर आग पर काबू पाया गया। फिर क्रेन से कार को किनारे करके आवागमन चालू कराया गया। यूपीडा द्वारा एम्बुलेंस बुलाकर बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

अवैध संबंध के शक में पट्टीदार ने की शुभम मिश्रा की हत्या

सोते समय सिर पर धारदार हथियार से किए चार वार, 17 संदिग्धों से पूछताछ के…

1 hour ago

कैशलेस योजना का सांकेतिक बहिष्कार, शिक्षकों ने सरकार को सौंपा ज्ञापन

25 साल से सेवा सुरक्षा की आस, शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया सांकेतिक…

2 hours ago

बरहज के मदरसे में पहुंची पुलिस, महिलाओं और बालिकाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को थाना…

2 hours ago

बलिया डबल मर्डर का चौंकाने वाला खुलासा, पति ही निकला पत्नी-बेटी की हत्या का आरोपी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसड़ा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले…

2 hours ago

नहाते समय गहरे पानी में समाया युवक, मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कसया रोड स्थित गायत्री मंदिर के पास पोखरे में…

2 hours ago

किसान, महिला और युवा कल्याण की झलक, आगरा में विकास प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

सेवा संकल्प अभियान में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, केंद्र-प्रदेश की योजनाओं और उपलब्धियों की दिखी…

2 hours ago