टमाटर हुआ लाल,कैसे बनाएं सब्जी और दाल

रसोई में क्यों लगी है आग?टमाटर जो हुआ है लाल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)।पहले से ही महंगाई की मार से परेशान उपभोक्ताओं को एक और झटका लगा है। रोजमर्रा की जरूरतों में शामिल टमाटर के दाम आसमान छूं रहे हैं। एक सप्ताह में कीमतों में दोगुना इजाफा होने से विक्रेता और ग्राहक परेशान हैं। लगातार बढ़ रहे भाव के बाद कई लोग टमाटर खरीदने से कतराने लगे हैं।मानसून की शुरूआत होने से पूर्व जिले में टमाटर 40 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा था। पिछले सप्ताह टमाटर के दाम 40 से 60 रुपये प्रति किलोग्राम थे। शुक्रवार को भाव बढ़कर 80 रुपये हो गए। शनिवार को 100 रुपये किलो टमाटर बिक रहे थे जबकि रविवार को दाम बढ़कर 120 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गए हैं। जिस गति से टमाटर के दाम बढ़ रहे हैं, उसे देखकर लोगों को पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दाम याद आने लगे हैं।सब्जी विक्रेताओ का कहना है कि बारिश के दिनों में टमाटर के दाम हर साल बढ़ते हैं। हालांकि इस बार जिस तरह से रोजाना कीमत बढ़कर आ रही है, वह चिंताजनक है। महंगाई के कारण ग्राहक भी सीमित मात्रा में टमाटर खरीदने लगे हैं।
कभी प्याज के दाम रुलाते हैं, तो कभी लाल हो जाता है टमाटर, क्यों हर साल महंगी हो जाती हैं सब्जियां? सप्लाई में कमी या कारण कुछ और रहता है
वहीं टमाटर 100 रुपए अदरक 200 रुपये किलो, हरी मिर्च भी तीखी होकर 200 रुपये तक पहुँच गई हैअरहर दाल 190 प्याज 70, तोरई 60 अरबी 60, बींस 70, टिंडे 80 समेत कई सब्जियों के दाम भी दालों की तरह आसमान छूते जा रहे हैं। महीने भर के अंदर ही रसोई का बजट कैसे बिगड़ गया महंगाई कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले ही रोजमर्रा की सामग्री के दाम आसमान छू रहे थे, अब दाम बढ़ने से टमाटर खरीदना भी मुश्किल हो गया है। लगातार बढ़ते दाम को देखते हुए फिलहाल टमाटर खरीदना ही छोड़ दिया है। जब दाम गिरेंगे, तभी टमाटर भोजन में शामिल होंगे। खाद्य सामग्री महंगी होने का नुकसान गृहिणी को उठाना पड़ता है। स्वाद और मात्रा के बीच समझौता बिठाने में काफी दिक्कत होती है। टमाटर के बिना दाल हो सब्जी, खाने का स्वाद अधूरा लगता है। महंगा होने के कारण टमाटर का उपयोग कम करना मजबूरी बन गया है

rkpnews@desk

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

7 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

7 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

8 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

8 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

8 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

8 hours ago