Categories: Uncategorized

अभी और कितनी मौतों के इंतजार में है रेलवे प्रशासन?

चेंबूर के गायकवाड़ नगर में ओवर ब्रिज न होने से पुनः घटी रेल दुर्घटना

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा )रेल मंत्रालय जहां एक तरफ संपूर्ण देश में वंदे भारत जैसी अत्याधुनिक ट्रेनों को चला रहा है इसके अलावा बुलेट ट्रेन चलाने की कवायद में जुटा हुआ है वहीं दूसरी तरफ मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले हार्बर मार्ग के चेंबूर के गायकवाड़ नगर इलाके के नागरिकों को जान हथेली पर रखकर रेल पटरी पार करनी पड़ रही है। रविवार को यहां एक बार फिर रेल पटरी पार करने के दौरान अशोक देवकुले की लोकल ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अनेक ठिकानों पर नागरिकों को आज भी जान हथेली पर रखकर रेल पटरी पार करनी पड़ रही है। इस कारण हार्बर मार्ग पर हर साल बड़े पैमाने पर रेल पटरी पार करने के दौरान दुर्घटनाएं हुआ करती हैं। लेकिन उसके बाद भी रेल मंत्रालय इन दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस कदम नहीं उठा रहा है। ज्ञात हो कि मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले हार्बर मार्ग के चेंबूर, गोवंडी रेल स्टेशनों के बीच अनेक ठिकानों पर स्कूली बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों द्वारा सुबह से शाम तक खुले आम रेल पटरी पार करनी पड़ रही है। जिसके कारण हमेशा ही दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। मुंबई कांग्रेस के सचिव डॉ. सत्तार खान ने बताया कि वर्तमान समय में चेंबूर गायकवाड़ नगर,मानखुर्द महात्मा फुले नगर, महाराष्ट्र नगर में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिकों को जान हथेली पर रखकर रेल पटरी पार करनी पड़ रही है। डॉ. सत्तार खान ने यह भी बताया कि चेंबूर गायकवाड़ नगर के निवासियों द्वारा पिछले सात आठ सालों से यहां पर ओवर ब्रिज बनाने की मांग की जा रही है। यहां तक कि हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। ओवर ब्रिज निर्माण के लिए नक्शा भी तैयार किया गया। इसके अलावा ब्रिज के निर्माण के लिए मिट्टी की टेस्टिंग भी की जा चुकी है। लेकिन इतना सब कुछ होने के बाद भी मनपा और रेल प्रशासन की ओर से अभी तक ब्रिज निर्माण के लिए निर्णय नहीं लिया जा रहा है। खान ने बताया कि गायकवाड़ के निवासियों को सुभाष नगर, चेंबूर आने जाने के लिए खुले आम रेल पटरी पार कर जाना पड़ता है। रेल पटरी पार करने के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसी तरह रविवार को गायकवाड़ के निवासी अशोक देवकुले ( 48) जो कि घर का अकेला कमाने वाला था। लोकल ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।उसके बाद भी रेल प्रशासन और मनपा ब्रिज निर्माण को लेकर गंभीर नहीं है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

1 hour ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

2 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

2 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

2 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

3 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

3 hours ago