बाढ़ प्रभावित 14 परिवार को दिया गया गृह अनुदान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
जिले में बाढ़ की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अपर जिलाधिकारी डीपी सिंह ने बताया कि वर्तमान में घाघरा नदी के बढ़े जलस्तर से बांसडीह तहसील के 38 परिवार तथा बैरिया तहसील क्षेत्र के 26 परिवार प्रभावित हैं। आवश्यकतानुसार परिवारों को जिला प्रशासन की ओर से संचालित राहत शिविर में रखा गया है। वहां दोनों समय का भोजन, स्वच्छ पेयजल, प्रकाश व्यवस्था व अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। कटान से प्रभावित परिवारों में राहत की राशन कीट सामग्री वितरित की गई है। अधिकारियों द्वारा निरंतर बाढ़ प्रभावित ग्रामों में निरीक्षण किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य कैंप का आयोजन एवं पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं के स्वास्थ्य, टीकाकरण व चारा आदि का इंतज़ाम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन प्रभावित परिवारों में 14 परिवार को गृह अनुदान की धनराशि भी दी जा चुकी है। शेष परिवार को भी देने की प्रक्रिया चल रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

पुस्तकालय सेवाओं को आधुनिक बनाने के लिए एनएटीएस के तहत प्रशिक्षु चयन प्रस्ताव मंजूर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में केन्द्रीय ग्रंथालय एवं विभागीय पुस्तकालयों को…

9 minutes ago

डीडीयू शोध पात्रता परीक्षा आज से शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा (RET) 27 मार्च…

32 minutes ago

सभी भारतवासी गौ माता कि रक्षा के लिए आगे आये-धरम दास

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)आपको बता दें कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष…

36 minutes ago

गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य प्रशासन सतर्क

डीएम की अपील—अफवाहों से बचें; तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचकर कर रहा स्टॉक चेक गोरखपुर(राष्ट्र…

40 minutes ago

वनवास की मर्यादा और अहिल्या उद्धार से गूंजा श्रीराम कथा का भावपूर्ण मंच

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पथरा बाजार क्षेत्र के गौरी पाठक गांव में चल…

50 minutes ago

पर्पल डे पर मिर्गी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में पर्पल डे के अवसर पर मिर्गी (Epilepsy) के प्रति जागरूकता…

1 hour ago