खाना नही देने पर होटल मालिक की पिटाई

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)l पद्मा नगर क्षेत्र के एक होटल मालिक द्वारा खाना नही दिए जाने पर ग्राहक ने होटल मालिक की डंडे से जमकर पिटाई कर दी।
होटल मालिक ने अपने ऊपर घटित मारपीट की घटना की शिकायत शहर पुलिस स्टेशन को की। शहर पुलिस स्टेशन ने, होटल मालिक के इस शिकायत पर ग्राहक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नई बस्ती का रहने वाला होटल व्यापारी सिराज मोहम्मद रफिक अंसारी पदमानगर पन्ना कंपाउंड में खाने का होटल (बिस्सी) का कारोबार करता है। वही सुभाष नाम का एक व्यक्ति प्रतिदिन इस होटल में खाना खाता था। रविवार के दिन सुभाष लगभग दोपहर 1 बजे होटल में खाना खाने पहुँचा। उस समय होटल मालिक सिराज आराम कर रहा था। इस पर ग्राहक ने उसकी पत्नी से खाना माँगा तो उसने कहा कि खाना समाप्त हो चुका हैं। जबकि सुभाष उसका रोज का ग्राहक था, इसलिए सुभाष ने कहा कि तुम खाने के लिए मुझे पैसा दे दों, मै बाहर जाकर खाना खा लेता हूं। इस बात को लेकर होटल मालिक ने गाली गलौज करते हुए उसे वहां से भाग जाने के लिए कहा। होटल मालिक की इस बात पर सुभाष को गुस्सा आ गयाl उसने होटल में पड़े लकड़ी के डंडे से होटल मालिक के सिर व पीठ पर मारना शुरू कर दिया। जिसकी शिकायत होटल मालिक ने शहर पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। पुलिस ने भादंवि की धारा 324,504 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जॉय बरुआ ने अंतरिक्ष तक पहुंचाया असम का संगीत, रानी मुखर्जी से नानी तक इन खबरों ने बटोरी सुर्खियां

अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…

6 hours ago

पूजा में कौन-सी बाती जलाएं? रुई और कलावे की बाती को लेकर जानें सनातन परंपरा

रुई या कलावे की बाती—कब और किस पूजा में जलाएं? जानिए धार्मिक मान्यताएंलेखक : पंडित…

7 hours ago

स्मार्टफोन से ऊबे युवा! लौट आया पुराना जमाना, वायर्ड ईयरफोन और MP3 प्लेयर की बढ़ी दीवानगी

डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…

7 hours ago

हजार साल पुराना बृहदेश्वर मंदिर और कल्कि मंदिर का रहस्य, आस्था से वास्तुकला तक अनोखी कहानी

रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…

7 hours ago

मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, चार राशियों को करियर-धन में मिल सकते हैं शुभ संकेत

मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…

11 hours ago

सपा-कांग्रेस में सीटों का पेच! 403 सीटों पर तैयारी ने बढ़ाई सियासी हलचल

60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…

11 hours ago