भीषण बस हादसा: आग में झुलसे 20 से अधिक लोगों की मौत की आशंका, मुख्यमंत्री नायडू ने जताया शोक

कुरनूल/आंध्र प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में शुक्रवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही कावेरी ट्रैवल्स की यात्री बस में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह दर्दनाक हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर चिन्ना टेकुर गांव के पास हुआ। हादसे में 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

हादसे के वक्त 39 यात्री सवार थे

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के समय बस में कुल 39 लोग सवार थे। हादसा तड़के उस वक्त हुआ जब बस कुरनूल के बाहरी इलाके उलिंडाकोंडा के पास पहुंची। इसी दौरान पीछे से आ रही एक बाइक बस से टकरा गई, जिससे बाइक बस के नीचे फंस गई और ईंधन टैंक फटने से आग लग गई। कुछ ही सेकंड में पूरी बस आग की लपटों में घिर गई।

सीएम नायडू और मंत्री नारा लोकेश ने जताया दुख

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर गहरा शोक जताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि,

“कुरनूल जिले में हुई बस दुर्घटना के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि सभी घायलों को हरसंभव मदद दी जाए।”

वहीं, मंत्री नारा लोकेश ने भी हादसे को हृदयविदारक बताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

घायलों को कुरनूल जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। 12 लोगों को घायल अवस्था में कुरनूल जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि कई शव अब तक बरामद किए जा चुके हैं।

बताया जा रहा है कि ज्यादातर यात्री हैदराबाद के रहने वाले थे। हादसे के बाद बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Karan Pandey

Recent Posts

जाने आज किस मूलांक की चमकेगी किस्मत?

अंक राशिफल 21 दिसंबर 2025: आज किस मूलांक की चमकेगी किस्मत? जानें करियर, धन, शिक्षा,…

2 hours ago

विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा नौवीं के छात्रों ने मारी बाजी

महाराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तिलक एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल, पुरैना खंडी चौरा में आयोजित वार्षिक…

5 hours ago

एकेडेमिक ग्लोबल स्कूल को मिला स्टार एजुकेशन अवॉर्ड 2025

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर स्थित एकेडेमिक ग्लोबल स्कूल को स्टार एजुकेशन अवॉर्ड्स 2025 से…

5 hours ago

उर्वरक प्रतिष्ठानों पर औचक छापेमारी, एक दुकान पर बिक्री प्रतिबंध

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर बघौली ब्लॉक क्षेत्र…

6 hours ago

पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए विश्वविद्यालय की पुरुष टीम चयनित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। रावेंशा विश्वविद्यालय, कटक में 10 जनवरी 2026 से आयोजित होने वाली…

6 hours ago

रैन बसेरों में बेघरों की नब्ज टटोलने देर रात पहुंचे एडीएम वित्त अरविंद कुमार

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के…

6 hours ago