संदिग्ध हालात में युवक की मौत, शव पहुंचते ही मचा कोहराम; गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

देवरिया/सलेमपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। महाराष्ट्र में मजदूरी करने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद गुरुवार सुबह सलेमपुर में हड़कंप मच गया। जैसे ही मृतक का शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया और स्थानीय लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सलेमपुर–मैरवा मार्ग जाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

सूचना मिलते ही सलेमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

महाराष्ट्र में हुई संदिग्ध मौत

जानकारी के अनुसार, मझौलीराज नगर वार्ड नंबर 13 निवासी नौशाद (35 वर्ष) पुत्र वकील अहमद करीब एक माह पहले अपने दो साथियों कमलेश और सेठी के साथ महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में एक निजी कंपनी में काम करने गया था।
21 अक्टूबर को उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गुरुवार सुबह जब शव घर पहुंचा तो परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।

यह भी पढ़ें – भीषण बस हादसा: आग में झुलसे 20 से अधिक लोगों की मौत की आशंका, मुख्यमंत्री नायडू ने जताया शोक

हत्या का आरोप लगाकर किया सड़क जाम

परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने नौशाद की हत्या का आरोप लगाते हुए शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि नौशाद की मौत प्राकृतिक नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है।

पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया

सूचना पाकर कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद जाम हटाया गया।
मृतक की पत्नी मुन्नी खातून ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि “एक माह पहले नगर के एक व्यक्ति ने मेरे पति को जबरन मजदूरी के लिए महाराष्ट्र भेजा था। 21 अक्टूबर को फोन आया कि उनकी हालत गंभीर है, और अब उनका शव भेज दिया गया है।”

पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सके।

पीछे रह गए मासूम बच्चे

मृतक नौशाद के परिवार में पत्नी मुन्नी खातून के अलावा एक बेटा शहीद (8 वर्ष) और बेटी अलीशा (5 वर्ष) है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें – कैंसर से जंग में योग और आयुर्वेद बना सहारा! पतंजलि का दावा — वेलनेस सेंटर से स्वस्थ होकर लौटे कई मरीज

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया में धनगर समाज की नई जिला कार्यकारिणी गठित, संतोष पाल धनगर को मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

धनगर समाज ने बदली जिला कार्यकारिणी की तस्वीर, अमरनाथ पाल के नेतृत्व में नई टीम…

4 hours ago

भागवत कथा मिटाती है मन की व्यथा, प्रेतयोनि से भी कराती है मुक्ति: डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र

मन की व्यथा मिटाकर भवसागर से पार लगाती है भागवत कथा, देवरिया में ज्ञानयज्ञ का…

4 hours ago

जे. आर. डी. टाटा से इंदिरा गोस्वामी तक, इन महान हस्तियों की यादें आज भी हैं जीवंत

29 नवंबर पुण्यतिथि विशेष लेख प्रस्तुति: अभिषेक कुमार इतिहास केवल उपलब्धियों और सफलताओं का दस्तावेज…

9 hours ago

किसी ने देश के लिए दिया सर्वोच्च बलिदान, तो किसी ने शायरी और सेवा से जीता दिल

29 नवंबर का इतिहास 29 नवंबर को जन्मे महान व्यक्तित्वों की प्रेरक गाथा प्रस्तुति -अभिषेक…

10 hours ago

समाजसेवी अंजनी कुमार सिंह ‘सोनू’ का आकस्मिक निधन, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

15 वर्षों तक नसोपुर की रामलीला का किया संचालन, ‘संस्कृति उत्सव 2026’ में समिति को…

10 hours ago

जानिए आज के दिन की बड़ी घटनाएं

29 नवंबर का इतिहास: एक तारीख, अनेक कहानियां! राजीव गांधी के इस्तीफे से मुंबई आतंकी…

12 hours ago