पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र के महाबलीपुर के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बेतिया से औरंगाबाद जिले के नवीनगर जा रहे परिवार की स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर छोटी सोन नहर में पलट गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतकों की पहचान सायरा खातून और उनकी बेटी रुकसाना परवीन के रूप में हुई है। वहीं घायलों में मोहम्मद हैदर आलम और मोहम्मद एहसान अंसारी शामिल हैं। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पालीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने सभी घायलों को पालीगंज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पालीगंज अनुमंडल डीएसपी राजीव चंद्र सिंह ने बताया कि महाबलीपुर के पास स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होकर नहर में पलटने से यह हादसा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि हादसे में मृतक महिला का पति और वाहन चालक घायल हुए हैं। परिवार बेतिया से औरंगाबाद जिले के नवीनगर किसी निजी कार्य से जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया।
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर में 10…
राम वनगमन मार्ग की गुणवत्ता पर गिरी गाज, दो पीडब्ल्यूडी अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के…
BRICS शिखर सम्मेलन 2026: नई दिल्ली से वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई पटकथा दुनिया…
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मऊ में जागरूकता रैली, PLVs ने लोगों से किया सुलह-समझौते…
वेजब सिनेमा मनोरंजन से आगे बढ़कर संस्कृति, आस्था और भारतीय स्मृति का आईना बन जाए…
रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…