सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l सलेमपुर-चेरो मार्ग पर बभनौली मोड़ से मधवापुर, चांदपलिया और चेरो को जोड़ने वाली सड़क पर कुछ दिन पूर्व पाइप डालने के लिए गढ्ढे खोदे गए थे। मशीन की सहायता से पाइप तो डाल दी गई, लेकिन खुदाई के बाद बने गढ्ढों को जस का तस छोड़ दिया गया।
अब बरसात में इन गढ्ढों की गहराई और बढ़ गई है, जिससे आए दिन किसी न किसी की गाड़ी पास लेने के दौरान गढ्ढे में फंस जा रही है। यह मार्ग पहले से ही संकरा है और ऊपर से गहरे गढ्ढों ने राहगीरों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि आए दिन कोई न कोई यात्री इन गढ्ढों में उतरकर चोटिल हो रहा है। वहीं, यदि एक साथ दो गाड़ियां आमने-सामने आ जाएं तो स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। लोगों ने प्रशासन से शीघ्र ही सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
स्वास्थ्य सेवाओं की जांच कर डीएम ने दिए सख्त निर्देश, मरीजों को बेहतर इलाज और…
हिसार (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ. सत्यवान सौरभ समकालीन हिंदी पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन के…
अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर यूपी के बालवाटिकाओं में ‘आओ सुनें और सुनाएं कहानी’ अभियान, बच्चों…
थर्मल पावर प्लांटों में कोयले का संकट, 57 बिजलीघर क्रिटिकल स्टॉक में; झारखंड की बारिश…
‘दिमागी नक्सली’ टिप्पणी पर राहुल गांधी का पलटवार, सत्य निकेतन हादसे को लेकर BJP सरकार…
सुखोई-30MKI की ताकत बढ़ाने की तैयारी, PL-15 के जवाब में RVV-BD पर भारत की नजर…