मऊ में भीषण सड़क हादसा ,सँस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति और पत्नी की मौत चालक गंभीर रूप से घायल

शनिवार तड़के 5:40 पर टायर पंचर होने के बाद हुआ हादसा

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के 5:40 बजे वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और कविकुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय, रामटेक (नागपुर) के वर्तमान कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी (उम्र 55 वर्ष) और उनकी पत्नी बदामी देवी (उम्र 52 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गाड़ी का चालक वैभव मिश्र (उम्र 35 वर्ष, निवासी गोपालगंज, बिहार) गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, प्रो. हरेराम त्रिपाठी अपनी पत्नी और चालक वैभव मिश्र के साथ इनोवा कार से नागपुर से अपने पैतृक निवास कुशीनगर जनपद के चकिया बाघोचघाट जा रहे थे। गाड़ी प्रो. त्रिपाठी स्वयं चला रहे थे, जबकि उनकी पत्नी आगे की सीट पर और चालक वैभव मिश्र पीछे की सीट पर बैठे थे। वैभव ने बताया कि नींद आने की वजह से उन्होंने प्रो. त्रिपाठी को गाड़ी चलाने के लिए कहा था। तड़के अहिरानी के पास एक पेट्रोल पंप के सामने पंचर होने के कारण खड़े ट्रेलर से इनोवा कार की भीषण टक्कर हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही दोहरीघाट पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को गाड़ी से बाहर निकाला। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घायल चालक वैभव मिश्र को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दोहरीघाट ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
दोहरीघाट थाना प्रभारी राज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रेलर और इनोवा कार को कब्जे में ले लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में ट्रेलर के पंचर होने के कारण सड़क पर खड़े होने की बात सामने आई है, जिससे यह हादसा हुआ।

Editor CP pandey

Recent Posts

हादसों के बाद भी नहीं चेता प्रशासन, होलिया मेले में झूले और डांस पार्टियों पर सुरक्षा सवाल

बिना अनुमति संचालित होने का आरोप, सुरक्षा मानकों की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी…

7 hours ago

फरार आरोपी के घर न्यायालय की उद्घोषणा चस्पा

16 दिसंबर तक पेश होने का आदेश शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)बदायूं जिले के दातागंज थाने…

11 hours ago

युवा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन

कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को गांव गांव पहुंचावे युवा कांग्रेसी - नरसिम्हा यादव देवरिया(राष्ट्र की…

11 hours ago

सब्जी खरीदने जा रहे युवक को रास्ते में घेर कर पीटा, मरा समझकर भागे हमलावर

मोटरसाईकिल की चाबी निकाल कर लाठी-डंडों से किया हमला,प्रेम प्रसंग की पुरानी रंजिश में वारदात…

11 hours ago

गौशाला में 70 पशुओं की देखरेख के लिए चार कर्मचारी, मौके पर मिला एक

हरा चारा नदारद, गंदगी से पशुओं के स्वास्थ्य पर खतरा बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )…

11 hours ago

देवरिया की सियासत में विकास कुमार मिश्रा की नई एंट्री! सपा ने सौंपी लोहिया वाहिनी के जिला सचिव की कमान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कदम…

13 hours ago