भीषण सड़क हादसा, नहर में गिरी कार 11 की मौत, 3 लोग सुरक्षित निकाले गए

गोण्डा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क ) जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा उस समय हो गया, जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार 14 लोगों में से 11 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोगों को ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और राहत व बचाव कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर नहर में कूदकर घायलों को बाहर निकाला।

हादसा कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत हुआ। सूचना पाकर धानेपुर व इटियाथोक थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके साथ ही जिले के आला अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने मृतकों के शव नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और बचाए गए लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज गति में थी और अचानक ड्राइवर का संतुलन बिगड़ने के कारण वाहन सीधे नहर में जा गिरा। फिलहाल पुलिस हादसे के सही कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Editor CP pandey

Recent Posts

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

5 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

6 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

6 hours ago

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, सितंबर तक पूरा होगा कृषि विश्वविद्यालय

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने गुरुवार को निर्माणाधीन महात्मा गौतम…

6 hours ago

मिशन समाधान में बड़ी कार्रवाई: 80 पुराने भूमि विवाद सुलझे, अवैध कब्जे हटाए गए

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में मिशन समाधान के तहत प्रशासन ने राजस्व और पुलिस की…

6 hours ago

गैस एजेंसी में भारी गड़बड़ी उजागर, डीएम के निर्देश पर FIR के आदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के भटनी स्थित सुमित्रा इंडेन गैस सर्विस एजेंसी पर प्रशासनिक जांच…

6 hours ago