बहराइच( राष्ट्र की परम्परा)l स्वयंसेवी संस्था आदर्श समाज सेवा समिति द्वारा कलम-दावात पूजन व सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ। न्यू मीडिया हाउस बाबागंज पर आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा श्रीधर पाठक ने वैदिक रीति से महालक्ष्मी की आरती कर कलम पूजन किया। तत्पश्चात थाना क्षेत्र मे बेहतर कार्य प्रणाली को लेकर प्रभारी निरीक्षक को न्यू मीडिया हाउस की ओर से डायरी पेन भेंटकर सम्मानित किया गया वहीं आदर्श समाज सेवा समिति द्वारा अपने अपने बीट मे उत्कृष्ट कार्य हेतु मौजूद पुलिस आरक्षियों को भी डायरी पेन भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री पाठक ने कहा कि ऐसे आयोजन से आपसी भाईचारा व एकता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र मे समिति के कार्य व प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने समिति के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें देते हुए सभी को दीपावली की बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन कर रहे समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि व पत्रकार संतोष मिश्रा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी को धन्यवाद देते हुए दीपावली की शुभकामनायें दी। इस मौके पर समिति संगठन मंत्री बद्री सिंह, सचिव राकेश वर्मा, कोषाध्यक्ष सरोज मिश्रा, जिलाध्यक्ष विनोद गिरि, वरिष्ठ पत्रकार रावेन्द्र नाथ शर्मा, पत्रकार कौशलेन्द्र पाण्डेय, मो अकील, मो नईम, अशोक पाठक, मोहम्मद असरार सहित अजीत कुमार सिंह, वकील, रमेश सोनकर, शहजाद, मतलूब, आदर्श मिश्रा, शुभम आदि मौजूद रहे।
नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…
हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…
पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…
शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…
शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…