प्रदेश के विकास के लिए हो रही है ईमानदारी से काम: योगी आदित्यनाथ

जौनपुर/ (राष्ट्र की परम्परा)।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। जौनपुर में सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित किया। बोले- विकास के लिए ईमानदारी से काम हो रहा है। पिछली सरकार खुद के फायदे के लिए गुंडों-गुर्गों को बढ़ावा देती थी। हमने तय किया है कि कोई भी भ्रष्टाचार करेगा तो उसकी संपत्ति कुर्क कर गरीबों के विकास में लाया जाएगा। पहले यूपी के लोगों के साथ धोखा होता था। आज यूपी में अपराधी डरते हैं।
सीएम ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए। इसके अलावा सीएम ने ‘उत्तर प्रदेश में स्वतंत्रता संग्राम’ नामक पुस्तक का विमोचन भी किया। सीएम योगी ने कहा, जौनपुर नए उत्तर प्रदेश के नए भारत का जनपद है। विकास की सभी सुविधाएं जौनपुर को दी जाएंगी।

सीएम जिले में आज 241 करोड़ रुपये की 90 कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसमें 13.44 किमी की सड़कों का शिलान्यास है और कुछ अन्य कार्य भी शामिल हैं। इसी तरह करीब 16 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। लोकार्पण में 19 किमी की सड़कों सहित कुल 26 काम हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जिले में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। पूर्वांचल विश्वविद्यालय पहुंचते ही एक सपा नेता ने काला झंडा दिखाने का प्रयास किया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

सिसवा राजा में गूंजे वैदिक मंत्र, 250 कन्याओं की कलश यात्रा से श्री विष्णु महायज्ञ का भव्य शुभारंभ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा सिसवा राजा में आयोजित…

1 hour ago

ठंड की रात में मानवता की मिसाल: जरूरतमंदों को ओढ़ाया कंबल, मां की स्मृति में किया सेवा कार्य

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कड़ाके की ठंड में मानवता और संवेदनशीलता की एक अनुकरणीय मिसाल…

1 hour ago

5 दिवसीय रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित पांच दिवसीय रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम का…

1 hour ago

खेल सिर्फ जीत या पदक के लिए नहीं, चरित्र निर्माण और टीमवर्क का माध्यम हैं: पुष्पा चतुर्वेदी

ब्लूमिंग बड्स स्कूल में दो दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ संत कबीर नगर…

2 hours ago

यातायात पुलिस का चेकिंग अभियान, 116 वाहनों का ई-चालान, 2 सीज

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित…

3 hours ago

बरगदवा छावनी को सड़क की सौगात, दो विभागों की स्वीकृति से विकास की रफ्तार तेज

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बागापार के टोला बरगदवां छावनी के…

3 hours ago