बागापार पुलिस चौकी पर भी हुआ होली का आयोजन
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली व चौक थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने बड़े ही हर्षोल्लास व शांति पूर्वक होली का त्योहार बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। सभी लोग रंग अबीर- गुलाल लगा कर एक दूसरे से गले मिलें। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्र में जगह -जगह पुलिस प्रशासन शान्ति व्यवस्था कायम रखने के लिए मुस्तैद रही । प्राप्त समाचार के अनुसार कोतवाली थाना के सोंनरा , सिसवनियां,बैजनाथपुर कला, रेंहाव , नदुआ बाजार, बसन्तपुर राजा,बरवा राजा,परसा राजा,बागापार,बेलवांकाजी, बरगदवां राजा,कटहरा,रामपुर बुजुर्ग, लखिमा थरुआं, व चौक क्षेत्र के जगपुर उर्फ सलामतगढ़, केवला पुर खुर्द, परास खाड़ ,नाथ नगर, बड़हराराजा, बेलभरियां,कम्हरियां चैनपुर आदि गांवों में लोगों ने होली के अवसर पर डी जे के धूंन पर थिरकते नजर आये। सभी लोग हर्षोल्लास के साथ शान्ति पूर्वक एक दूसरे के घर पहुंच कर बने पुआ पकवान खायें तथा रंग व अबीर गुलाल लगा कर गले मिले। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए बागापार चौकी प्रभारी अनघ कुमार अपने पुलिस बल के साथ जगह- जगह गस्त करते नजर आए। खास तौर पर होली के दिन जुमा होने के नाते क्षेत्र के मस्जिदों पर जगह जगह पुलिस बल तैनात किया गया था जिससे नमाज अदा करने वालों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। वहीं धूम-धाम से होली के पावन पर्व पर आज बागापार चौकी प्रभारी अनघ कुमार ने अपने पुलिस कर्मियों के साथ धूम-धाम से चौकी पर एक दूसरे को रंग अबीर गुलाल लगा कर गले मिल खुशी का इजहार किया। चौकी प्रभारी ने समस्त स्टाफ को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सुख शान्ति एव समृद्धि का प्रतीक यह पर्व सभी के जीवन मे आता रहे। सभी लोग आपस मे भाई चारा कायम रखें। इस दौरान चौकी प्रभारी बागापार अनघ कुमार, हे.का. जितेंद्र यादव, अनवर अली,चंद्रशेखर, श्याम यादव,प्रदीप प्रजापति,अमित यादव,निरंजन सहित तमाम लोग मौजूद रहें।
कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…
स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर…