बी एस एस परशुराम सेना का होली मिलन कार्यक्रम

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
ब्राह्मण स्वयंमसेवक संघ परशुराम सेना के द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन जनपद मऊ के सुप्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे ब्राह्मण स्वयंमसेवक संघ परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं०श्रीनाथ पाण्डेय व विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्राह्मण विकास परिषद के अध्यक्ष पं०ऋषिकेश पाण्डेय, पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष जितेंद्रनाथ दुबे मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पं० सुरेन्द्रनाथ मिश्रा व संचालन संगठन के जिला प्रभारी पं०प्रेम प्रतीक दुबे ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष पं०अजीत कुमार पाण्डेय के आदेश पर सदर तहसील स्थित शिव मंदिर के मुख्य पुजारी पं०मनीष महाराज को परशुराम सेना युवा प्रकोष्ठ मऊ का जिलाध्यक्ष बनाया गया। शीतला माता मंदिर के मुख्य पुजारी पं०दीपक महाराज, सरस्वती महाराज, मोनू महाराज, पप्पू महाराज, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ममता पाण्डेय,जिला उपाध्यक्ष प्रियंका त्रिपाठी, पूर्वांचल प्रभारी पंकज पाण्डेय आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनाथ पाण्डेय ने कहा कि ब्राह्मणों का उत्पीड़न परशुराम सेना कतई बर्दाश्त नहीं करेगा उन्होंने बैठक में परशुराम सेना की मजबूती पर जोर दिया। वही परशुराम सेना महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष ममता पाण्डेय ने कहा कि गाय हम सभी की माता हैं, इनकी सुरक्षा करना हम सभी लोगो का धर्म है, इसके लिए हम सभी लोगो को सजग प्रहरी बनना होगा। उन्होंने कहा कि परशुराम सेना महिलाओं का उत्पीड़न कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा, आज महिलाएं संघर्ष की मुख्य धारा में खड़ी है, अतः उनकी सुरक्षा के लिए परशुराम सेना चट्टान बनकर खड़ी है। कार्यक्रम में मुख्यरूप से आजमगढ़ मंडल प्रभारी प्रवीण तिवारी मऊ जनपद के जिला महामंत्री मुनिंन्द्र मिश्रा, मोनू मिश्रा, मंडल सगठन मंत्री अजय तिवारी, संजय पाण्डेय,जिला महासचिव अजय मिश्रा, जिला संगठन मंत्री धनंजय दुबे, सुधाकर तिवारी आदि लोग मौजूद रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

5 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

6 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

6 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

6 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

9 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

9 hours ago