विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित की गई होली मिलन समारोह

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
नगर पालिका परिषद के टाउनहाल स्थित सभागार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देवरिया द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद और माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देवरिया के जिला प्रमुख डॉ विवेक मिश्र ने कहा कि भारत में होली का त्योहार प्रेम, समर्पण और समरसता का संदेश देने वाला है भारतीय संस्कृति को जीवंत रखने में यहाँ के त्योहारों की बड़ी भूमिका है और उसमे भी रंगोत्सव का भारत में बहुत महत्व है ऊँच नीच अमीर ग़रीब जात पात का भेद भुलाकर यह त्योहार सदियों से समरसता और प्रेम का संदेश देता आया है।
विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा धूल और झाल के साथ भाग गीतों की भी प्रस्तुति की गई अध्यापक कार्यकर्ताओं द्वारा उपस्थित सभी आगंतुकों को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गई साथ ही सभी कार्यकर्ता आपस में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली के रंग मे रंग गये।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी, डॉक्टर विरेंद्र मणि त्रिपाठी, शैलेन्द्र सिह आजाद, विभाग संगठन मंत्री अवनीश राय मानस, नगर अध्यक्ष डॉ राघवेंद्र पाण्डेय, रमाशंकर चौरसिया, वीरेन्द्र सिंह,डाॅ मिथिलेश शुक्ला,जिला सह संयोजक कुलदीप पाण्डेय डाॅ यज्ञेश निथ तिवारी, नगर मंत्री रिया , राज कुमार यादव , चंदन , ब्रजेश, स्नेहा , यीशु , बालमुकुंद , अंशिका , आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

न्यू कॉलोनी से बेलडाड़ तक आंधी का असर, पेड़ गिरने के बाद सदर विधायक ने संभाला मोर्चा

देवरिया में आंधी-तूफान के बीच सदर विधायक ने संभाली कमान देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार…

3 hours ago

न्यू कॉलोनी में कुत्ते का खौफ! तीन लोगों को काटने का दावा, दुकान खोल रहे भाजपा बूथ अध्यक्ष पर भी हमला

भाजपा बूथ अध्यक्ष रोहित कुमार मद्धेशिया देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के न्यू कॉलोनी क्षेत्र…

3 hours ago

लोहता में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से दो साइकिल सवारों की मौत, थाने का घेराव

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। लोहता थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में…

3 hours ago

बिहार में अगले 24 घंटे मौसम का कहर! 6 जिलों में भारी बारिश और 70 KM/H की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले…

4 hours ago

JTET 2026 पर बड़ा अपडेट: 11 अक्टूबर की परीक्षा टली, 1 नवंबर की संभावित तारीख से बढ़ी अभ्यर्थियों की धड़कन

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों…

4 hours ago