डीएम ने भगवानपुर प्राथमिक विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

डीएम ने विद्यालय में मिशन कायाकल्प की खराब प्रगति पर जताई नाराजगी

हस्ताक्षर कर गायब मिली शिक्षामित्र मानदेय काटने का दिया निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को बैतालपुर ब्लाक के भगवानपुर ग्राम पंचायत स्थित संविलियन विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक शिक्षामित्र उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर कर गायब मिली। इसके अतिरिक्त विद्यालय में ऑपरेशन कायाकल्प के निर्धारित मानकों के अनुसार अधिकांश कार्य प्रारंभ ही नहीं हुए मिले, जिस पर डीएम ने गहरा असंतोष व्यक्त किया और बीईओ से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता के कार्य में लापरवाही अक्षम्य है। मिशन कायाकल्प के अंतर्गत बरती गई लापरवाही का उत्तरदायित्व तय किया जाएगा।
जिलाधिकारी आज अपराह्न संविलियन विद्यालय भगवानपुर पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया जिसमें शिक्षामित्र रूबी यादव हस्ताक्षर कर गायब मिली जिलाधिकारी ने उनका 1 दिन का मानदेय काटने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी बच्चों की उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन किया ज्ञात हुआ कि कक्षा 1 से 8 तक कुल 34 विद्यार्थी ही विद्यालय में नामांकित है, जिनके सापेक्ष 5 सहायक अध्यापक एवं दो शिक्षामित्र तैनात हैं। जिलाधिकारी ने इस पर आश्चर्य व्यक्त किया और अध्यापकों को अधिक छात्रों वाले विद्यालयों में समायोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में 5 छात्रों पर एक अध्यापक का अनुपात है, जोकि अत्यंत आश्चर्यजनक है।
जिलाधिकारी ने कक्षों का निरीक्षण किया। कक्षा 7 की दोनों खिड़कियां अत्यंत जर्जर अवस्था में मिली दीवार के प्लास्टर खड़े हुए थे और फर्श भी टूटी हुई थी। विद्यालय का बाउंड्री वॉल भी नहीं बनाया जा सका है। इस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और खंड शिक्षा अधिकारी नवनीत कुमार चौबे से विस्तृत रिपोर्ट तालाब की। जिलाधिकारी ने कहा कि मिशन कायाकल्प के 19 पैरामीटर्स से समस्त विद्यालयों को आच्छादित करना है। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं है। डीएम ने मिड-डे मील के विषय में भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापिका मालती, सहायक अध्यापक संजय कुमार, पुष्पा यादव, नृपेंद्र कुमार, निगम कुमार, बृजभूषण द्विवेदी आदि उपस्थित थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

4 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

17 hours ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

20 hours ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

21 hours ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago