गोरखपुर में ‘मंथन-25’ क्षेत्रीय शिक्षा सम्मेलन का ऐतिहासिक आयोजन

(गोरखपुर) “स्कूली शिक्षा की पुनर्कल्पना- भविष्य के लिए तैयार भारत की नींव को मजबूत करना” विषय पर केंद्रित ‘मंथन-25, क्षेत्रीय-शिक्षा-सम्मेलन’ का आयोजन स्कूल्स एसोसिएशन गोरखपुर द्वारा दिनांक 07 सितम्बर 2025, दिन रविवार को प्रातः 09:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक कार्यालय के समीप स्थित रेलवे सभागार, गोरखपुर में आयोजित किया जा रहा है।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सीबीएसई, दिल्ली के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज उपस्थिति रहेगी और कार्यक्रम की अध्यक्षता सीबीएसई के प्रयागराज क्षेत्र के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. अनिल जैन द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गोरखपुर क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक शिवासिम्पी चन्नप्पा होंगे
गोरखपुर जैसे शिक्षानुरागी नगर में पहली बार आयोजित हो रहा यह क्षेत्रीय शिक्षा सम्मेलन,शैक्षणिक जगत के लिए न केवल एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि यह स्थानीय व राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा के उन्नयन, नवाचार और परिवर्तनशील सोच को भी एक नई दिशा प्रदान करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है ।
कार्यक्रम में शिक्षा नीति, मूल्य आधारित शिक्षा, समावेशी शिक्षण, एवं तकनीकी एकीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श होगा, जिससे शिक्षक, शैक्षणिक प्रशासन, एवं नीति-निर्माताओं को सार्थक दिशा मिलेगी।
‘मंथन 25’ का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे सामयिक परिवर्तनों और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शैक्षणिक प्रणाली का सुदृढ़ीकरण करना है, ताकि भारत को वैश्विक स्तर पर शैक्षिक नेतृत्व के लिए तैयार किया जा सके।
उक्त आशय की जानकारी स्कूल्स एसोसिएशन गोरखपुर के अध्यक्ष डॉ. संजयन त्रिपाठी एवं महामंत्री श्री माधवेन्द्र पांडेय ने दी।

rkpnews@desk

Recent Posts

किसी ने कला से दुनिया को चौंकाया, तो किसी ने राजनीति और साहित्य में बनाई पहचान

25 अक्टूबर विशेष: जानिए इस दिन जन्मी महान हस्तियों की कहानी अभिषेक कुमार की कलम…

6 hours ago

आज ही शुरू हुआ था भारत का पहला आम चुनाव, जानिए दुनिया की 15 बड़ी घटनाएं

25 अक्टूबर का इतिहास: जब दुनिया में बदली सत्ता, भारत में शुरू हुआ पहला आम…

6 hours ago

लार में दुकान के अंदर 16 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

✍️ लार (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के पिंडी गांव में…

9 hours ago