आयडियल पत्रकार संगठन की ऐतिहासिक बैठक सम्पन्न

राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने महिला पत्रकारों को सम्मानित किया

विरार/मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। आयडियल पत्रकार संगठन के तत्वाधान में एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन विरार में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने सभी पत्रकार साथियों को निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता करने का आह्वान किया तथा पीत पत्रकारिता से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि संगठन की आईडी का दुरुपयोग किसी भी परिस्थिति में न किया जाए और केवल सक्रिय पत्रकारों को ही यह आईडी प्रदान की जाए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन पत्रकारों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है, इसी दिशा में जल्द ही संगठन का प्रतिनिधिमंडल महाराष्ट्र सरकार से मुलाकात कर पत्रकारों की आवश्यक मांगों को उनके समक्ष रखेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने महिला पत्रकारों का सम्मान भी किया, जिससे कार्यक्रम का महत्व और भी बढ़ गया। बैठक में बिहार सरकार द्वारा पत्रकार हित में लिए गए सकारात्मक निर्णयों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुंबई वेस्ट ज़ोन अध्यक्ष सुरेश जायसवाल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में किया गया, जिसकी अध्यक्षता पालघर जिला अध्यक्ष गोपाल प्रसाद सिंह ने की। इस मौके पर केंद्रीय संयुक्त सचिव जमुना चव्हाण, प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र संजय राय, प्रदेश महासचिव महाराष्ट्र कविता फुलपगार, जिला सचिव पालघर रोहित गिरी, जिला महासचिव रुचि सिंह, जिला संयोजक रघुनाथ गायकवाड, भिवंडी तालुका अध्यक्ष संजय कराले, जिला संयुक्त सचिव त्रिवेणी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कविता गिरी, सदानंद यादव सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों को बुके देकर सम्मानित किया गया और कार्यक्रम के अंत में भोजन का आयोजन हुआ। मुख्य आयोजक सुरेश जायसवाल के उत्कृष्ट कार्यों की सभी ने सराहना की। अंत में गोपाल प्रसाद सिंह ने सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए सभा का समापन किया।

Karan Pandey

Recent Posts

निरसा में गोलियों की गूंज: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह घायल, गिरफ्तार

सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…

2 hours ago

UPI के नए चार्ज पर कानूनी चुनौती, MDR फ्रेमवर्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…

2 hours ago

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

9 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

10 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

10 hours ago