नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। लोकसभा ने मंगलवार को ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ संबंधी विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की रिपोर्ट पेश करने की समय सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। अब समिति अपनी रिपोर्ट 2025 के शीतकालीन सत्र के अंतिम सप्ताह के पहले दिन तक पेश कर सकेगी।
यह प्रस्ताव संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष पी.पी. चौधरी ने सदन में रखा। उन्होंने सदस्यों से आग्रह किया कि समिति को संविधान (एक सौ उनतीसवाँ संशोधन) विधेयक, 2024 और केंद्र शासित प्रदेश विधियाँ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर रिपोर्ट को अंतिम रूप देने के लिए अतिरिक्त समय दिया जाए।
गौरतलब है कि यह विधेयक दिसंबर 2024 में लोकसभा में पेश हुआ था और विस्तृत जांच के लिए इसे दोनों सदनों की संयुक्त समिति के पास भेजा गया था। प्रस्ताव में स्पष्ट किया गया कि समिति को रिपोर्ट तैयार करने और प्रस्तुत करने में अधिक समय की आवश्यकता है, इसलिए समय सीमा को अगले साल के शीतकालीन सत्र तक बढ़ाया गया है।
सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…
EPFO की वेतन सीमा 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये, 51 लाख से अधिक…
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…
विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…
वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…
16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…