ब्रिटेन में अवैध प्रवासियों के खिलाफ ऐतिहासिक प्रदर्शन, 1 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे

प्रतीकात्मक

लंदन(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दुनिया के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। नेपाल और अमेरिका के बाद अब ब्रिटेन में भी बड़े स्तर पर आंदोलन खड़ा हो गया है। राजधानी लंदन में शनिवार को अवैध प्रवासियों के खिलाफ करीब एक लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर उतर आए। इस प्रदर्शन को “यूनाइटेड द किंगडम” नाम दिया गया और इसे दक्षिणपंथी नेता टॉमी रॉबिन्सन ने आयोजित किया।

प्रदर्शन के दौरान जबरदस्त नारेबाजी हुई और अवैध प्रवासियों को देश से बाहर करने की मांग तेज़ हो गई। यह अब तक का ब्रिटेन का सबसे बड़ा दक्षिणपंथी विरोध मार्च माना जा रहा है।

एलन मस्क का भी बयान

इस प्रदर्शन को अमेरिकी अरबपति और टेस्ला मालिक एलन मस्क ने भी वीडियो संदेश के ज़रिए संबोधित किया। मस्क ने कहा –
“हिंसा तुम्हारे पास आ रही है। या तो लड़ो या मरो। सरकार बदलनी होगी और संसद भंग करनी होगी।”

प्रदर्शन के दौरान हिंसा, 26 पुलिसकर्मी घायल

सेंट्रल लंदन में प्रदर्शन हिंसक हो गया। झड़पों में 26 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने हालात काबू करने के लिए बल प्रयोग किया और अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पीएम स्टार्मर की प्रतिक्रिया

वहीं, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर प्रदर्शन के वक्त अपने बेटे के साथ लंदन के एमिरेट्स स्टेडियम में फुटबॉल मैच देख रहे थे। हिंसा की घटनाओं के बाद उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया दी।
स्टार्मर ने कहा –
“लोगों को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का अधिकार है, यह हमारे देश के मूल्यों के केंद्र में है। लेकिन हिंसा, नस्लवाद और पुलिसकर्मियों पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।”

यूरोप में बढ़ रहा विरोध

विशेषज्ञों का कहना है कि यूरोप में अवैध प्रवासियों का मुद्दा अब पहले से कहीं ज्यादा जोर पकड़ रहा है। शुरुआती दौर में मानवाधिकार और उदारवादी नीतियों के चलते जिन देशों ने प्रवासियों को जगह दी थी, अब वहीं लोग सड़कों पर उतरकर उन्हें बाहर निकालने की मांग कर रहे हैं। ब्रिटेन में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर आप्रवासी विरोधी रैली हुई है, जिसने पूरे यूरोप का ध्यान खींच लिया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

5 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

5 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

5 hours ago

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

6 hours ago

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

6 hours ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

6 hours ago