यूपी पावर ट्रांसमिशन पर ऐतिहासिक फैसला

लखनऊ,(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (UPERC) ने पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन और यूपीएसएलडीसी के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 का टैरिफ आदेश जारी कर दिया है। इस बार आयोग ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पहली बार ट्रांसमिशन शुल्क का निर्धारण प्रति यूनिट दर की जगह प्रति मेगावाट प्रति माह के आधार पर किया है।

आयोग के इस नए निर्णय से पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। साथ ही, सिस्टम के रखरखाव व आधुनिकीकरण के लिए आवश्यक संसाधन भी सुनिश्चित होंगे।
राज्य के डिस्कॉम (DISCOMs) और भारतीय रेल को अब पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन को
₹2,13,284 प्रति मेगावाट प्रति माह भुगतान करना होगा।
वहीं, ओपन एक्सेस उपभोक्ताओं से पहले की तरह 26 पैसे प्रति यूनिट की दर से शुल्क लिया जाएगा।
उपभोक्ताओं को होगा लाभ
नई व्यवस्था से पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन का कैश फ्लो नियमित बना रहेगा, जिससे
सिस्टम अपग्रेडेशन और रखरखाव में आसानी होगी।
डिस्कॉम और कॉरपोरेशन पर वित्तीय दबाव कम होगा।
अप्रत्यक्ष रूप से आम उपभोक्ताओं को भी इसका लाभ मिलेगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम यूपी की बिजली आपूर्ति प्रणाली को और अधिक विश्वसनीय व सुदृढ़ बनाने में सहायक होगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

योगीराज अनंत महाप्रभु की जयंती के पहले दिन बहा कथा का सागर

देश भर से आए संतों ने कराया मानस रसपान बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)नगर के श्रीकृष्ण इण्टर…

2 minutes ago

70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को बड़ी राहत, डीएम कार्यालय में बन रहे आयुष्मान कार्ड

34 लाभार्थियों के दस्तावेजों की हुई जांच, 10 पात्रों का मौके पर बना कार्ड बलिया(राष्ट्र…

21 minutes ago

दाता साहब का सालाना उर्सपाक सम्पन्न

हजारों अकीदतमंदों ने मज़ार पर दी हाजिरी सिकन्दरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) सभी आस्था के…

44 minutes ago

पाक्सो एक्ट के प्रावधानों से छात्र-छात्राओं को कराया अवगत

बलिया(राष्ट्र की परम्परा ) उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश तथा जनपद…

48 minutes ago

मिशन शक्ति फेज 5 के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)शुक्रवार को कपरवार स्थित सावित्री बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को मिशन…

52 minutes ago

जीवन में सुख शांति के लिए, समय समय हमें अपने पितृयो के लिए नेक कर्म करने चाहिए

सुनीता कुमारी बिहार प्रत्येक धर्म मनुष्य के कल्याण के लिए बना है ,प्रत्येक धर्म के…

58 minutes ago