पांच दूल्हों के साथ हिन्दू महासभा की बारात आगरा से बरेली के लिए निकली

21 जुलाई को तौकीर रज़ा के परिवार की लड़कियों को बनाएंगे अपनी दुल्हन

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)
अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के ऐलान ” हिन्दू विरोधियों की उन्हीं की भाषा में जवाब देंगे” को आत्मसात करते हुए हिन्दू महासभा आगरा के कार्यकर्ताओं ने एक अनूठी मिसाल पेश की। बरेली के तौकीर रज़ा को उसी की भाषा ने जवाब देने के लिए आगरा से बरेली के लिए एक बारात पांच दूल्हों के साथ प्रस्थान किया।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि 21 जुलाई को 23 हिन्दू युवक युवतियों का निकाह करवाते हुए उन्हे मुस्लिम धर्म में शामिल करने की घोषणा की थी। हालांकि हिन्दू महासभा के प्रचंड विरोध और बरेली प्रशासन से अनुमति न मिल पाने से तौकीर रज़ा को अपना धर्म परिवर्तन कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा, लेकिन तौकीर रज़ा के इस दुस्साहस का सबक सिखाने के लिए हिन्दू महासभा ने पांच दूल्हे तैयार किए और बैंड बाजों के साथ वैदिक रीति रिवाज से बारात निकाली।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि आगरा के सेंट जॉन्स चौराहा पर पांच दूल्हों की घुड़चढ़ी की रस्म वैदिक रीति रिवाज से राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट और अखंड भारत हिन्दू संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल सिंह चाहर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। एक रथ पर पांचों दूल्हों ने बैंड बाजों के साथ आगरा नगर में बारात निकाली, जो नगरवासियों के लिए उत्सुकता और आश्चर्य का विषय बना। बारात में शामिल बाराती बैंड की धुन पर उत्साहित होकर नृत्य कर रहे थे।
बारात को बरेली के लिए विदा करते समय संजय जाट ने कहा ने कहा कि इस्लामिक लव जेहाद या एक ही जवाब हो सकता है और वो है हिन्दू लव जेहाद
हिन्दू युवकों को मुस्लिम लड़कियों से वैदिक रीति रिवाज से शादी कर हिन्दू मुस्लिम एकता को रक्त संबंधों में परिवर्तित करने हेतु प्रेरित करने में यह बारात मील का पत्थर सिद्ध होगी। यह बारात 21 जुलाई को बरेली में तौकीर रज़ा के घर पहुंचेगी। वहां पर पांचों दूल्हों का तौकीर रज़ा की पुत्रियों और अन्य महिला रिश्तेदारों से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शादी करवाई जायेगी।
अखंड भारत हिन्दू संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल सिंह चाहर ने कहा कि भारत के संभी मुसलमानो की पांचवी से सातवीं पीढ़ी हिन्दू थे। ऐसे में तौकीर रज़ा की अपने परिवार की लड़कियों की शादी पांचों हिन्दू दूल्हों से करवाने में कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्हे सहर्ष अपने घर पर बारात का स्वागत करते हुए कन्यादान की रस्म निभाते हुए दुनिया के मुसलमानो के सामने एक अजीमुस्सान मिसाल पेश करनी चाहिए।
हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने आगरा के हिन्दू महासभा कार्यकर्ताओं के इस साहसिक प्रयास का अभिनंदन करते हुए कहा कि बरेली जाने वाली बारात में शमिल बारातियों में गोपाल सिंह चाहर, शंकर श्रीवास्तव, सौरभ शर्मा, विशाल कुमार, विपिन राठौड़, बाबू भाई, दिनेश लाल कुशवाहा, अभिषेक, यश, जितेंद्र कुशवाहा, योगेंद्र, सत्यम भारद्वाज के नाम प्रमुख हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

1 hour ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

3 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

3 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

4 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

5 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

5 hours ago