कार्यकारी अध्यक्ष गौरव गोस्वामी ने पीएम मोदी को खून से लिखा पत्र
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लखनऊ में हिंदू समाज पार्टी ने गऊ माता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिलवाने , भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने व पूर्ण रूप से वक्फ बोर्ड को समाप्त करने की मांग की है। हिन्दू समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ मे विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष गौरव गोस्वामी ने पीएम मोदी को खून से पत्र लिखकर यह मांग किया है। गौरव ने कहा कि गऊ माता को ‘राष्ट्र गौ माता’ बनाने के लिए लगातार हम संघर्ष कर रहे हैं। यह बेहद दुखद है की गौ माता पर अत्याचार हो रहा है। समय-समय पर जब अत्याचार और गौ हत्या की खबरें आती है तो मन दुखी हो जाता है। इसलीए तत्काल गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए। गौ हत्या रोकने के लिए केंद्रीय स्तर पर कानून बनाया जाए। इसके साथ ही वक्फ बोर्ड को पूर्ण रूप से खत्म करने की भी मांग किया है। गौरव गोस्वामी ने कहा कि गौ माता और सनातन धर्म के नाम पर यह जीवन समर्पित कर दिया है। हम लोग लगातार सनातन , सभ्यता और संस्कृति को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। हमारा प्रयास है कि गौ माता को यह दर्जा दिलवा कर उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश के युवाओं को उनकी सेवा के लिए प्रेरित किया जाए। सभी भाइयों से विनती करता हूं कि वो इस लड़ाई में साथ आए। अगर जल्दी हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में महा आंदोलन करके इस लड़ाई को बल दिया जाएगा। इस प्रदर्शन मे हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्षा किरण कमलेश तिवारी प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी शिशिर चतुर्वेदी विशाल गुप्ता आशु गोस्वामी मृदुल तिवारी प्रदीप पांडेय विशेष कपूर आशिष शुक्ला और अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता आदि मौजुद रहे ।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जब पूरा शहर तूफानी बारिश से बचने के लिए घरों में…
धार्मिक स्थलों से पहाड़ी सुकून तक बढ़ रहा सैलानियों का रुझान AI निर्मित लेखक :…
एसबीआई का बड़ा विजन: 2030 तक 200 लाख करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य, डिजिटल…
न्यूयॉर्क (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। रूस और जर्मनी के बीच यूक्रेन युद्ध को लेकर तनाव…
पश्चिम बंगाल में भाजपा संगठन को धार देंगे नितिन नवीन, दो दिवसीय दौरे में मैराथन…
AI निर्मित झुग्गी बस्ती की समस्या से निकला बड़ा समाधान! 20 वर्षीय पीयूष ने बनाया…