3 सूत्रीय मांगों को लेकर हिंदू सरकार ने सौपा ज्ञापन

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
ब्लाक जैतीपुर के गढ़िया रंगीन क्षेत्र में रामकृष्ण सेना (हिन्दू सरकार) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा.राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ, गढ़िया रंगीन में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें गढ़िया रंगीन क्षेत्र की 3 सूत्रीय मांगे रखी गई। गढ़िया रंगीन में प्राचीन इमारत एवं मंदिर के सामने कूड़े का ढेर एवं मृत जानवरों को डालने वालों पर कार्रवाई करवाना एवं सफाई करवाना एवं
ग्राम पंचायत खमरिया में गौशाला निरस्त करवाने पर कार्रवाई करवाना तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़िया रंगीन में डॉक्टर उपलब्ध करवाने को लेकर, जिला उपाध्यक्ष अवधेश पाठक द्वारा बैठक का आयोजन किया गया था, जिसमें रामकृष्ण सेना के (हिन्दू सरकार) राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ समस्या का समाधान करने की मांग की, जिसके बाद मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार सत्येंद्र कुमार व कानूनगो पवन कुमार यादव को 3 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा गया।
वही नायब तहसीलदार सत्येंद्र कुमार ने जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है,जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि अगर समस्या का जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो, उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे जिसका जिम्मेदार प्रशासन होगा।
इस दौरान रामकृष्ण सेना (हिंदू सरकार) के युवा प्रदेश प्रभारी अनमोल यादव, युवा जिला अध्यक्ष पवन यादव, जिला उपाध्यक्ष अंकित पाल, जिला सचिव मनोज कुमार, तहसील अध्यक्ष रघुवीर मौर्य, अवधेश पाठक सर्वेश पाठक, सत्यपाल नागर, पवन सिंह, रोहित ठाकुर, रामकिशोर यादव एवं अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

खुखुंदू चौराहा के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अहिल्यापुर मंदिर गेट के समीप हुआ हादसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…

6 hours ago

पूर्वांचल के स्थानीय नायक फतेह बहादुर शाही पर 16 को विशेष व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…

9 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, 12 केंद्रों पर दो…

9 hours ago

नौतनवां में श्री सतगुरु देव महाराज के मूर्ति स्थापना दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा

भक्तों ने पूरे नगर में किया भ्रमण, सत्संग व प्रवचन से श्रद्धालुओं को मिला आध्यात्मिक…

9 hours ago

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों में होने वाले…

9 hours ago

गरीबी से जूझते परिवार में बेटी की शादी बनी चिंता, समाजसेवियों ने बढ़ाया मदद का हाथ

नौतनवां क्षेत्र के धोतिंयहवां गांव का मामला, ईद के बाद 26 मार्च को है शादी…

9 hours ago