वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में एवं वरिष्ठ आंकड़ा व संसाधन प्रबंधक एवं राजभाषा अधिकारी नवनीत कुमार वर्मा के नेतृत्व में पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल के राजभाषा विभाग के तत्वावधान में चल रहे राजभाषा सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार 19 सितम्बर,2023 (मंगलवार) को, 16:00 बजे से भारतेंदु सभाकक्ष में रेल कर्मचारियों के लिए हिन्दी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल के विभिन्न विभागों एवं विभिन्न स्टेशनों पर कार्यरत कुल 50 कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का संचालन वरिष्ठ आंकड़ा व संसाधन प्रबंधक एवं राजभाषा अधिकारी नवनीत कुमार वर्मा ने किया। इस अवसर पर कनिष्ठ अनुवादक अजय कुमार सिंह, कनिष्ठ अनुवादक पूनम त्रिपाठी एवं ममता यादव की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
ज्ञातव्य हो कि राजभाषा सप्ताह के अंतर्गत अगली प्रतियोगिता 20 सितम्बर (बुधवार) को 16:00 बजे से भारतेंदु सभाकक्ष में “भारत पर G-20 का सामाजिक एवं आर्थिक प्रभाव ” अथवा “हिन्दी के प्रचार-प्रसार में भारतीय रेल की भूमिका विषयक हिंदी वाक् प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी । उक्त प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त कर्ताओं के साथ दो प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में क्रमश: रुपये 1000/-,800/- 600/- एवं 500/- के पुरस्कार मंडल रेल प्रबंधक द्वारा 22.09.2023 को राजभाषा सप्ताह के समापन समारोह में प्रदान किया जाएगा।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब (BKT) क्षेत्र…
मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। महीनों के इंतज़ार के बाद फिल्म रामायण का टीजर हनुमान जयंती…
नई दिल्ली/कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम बंगाल के मालदा में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव…
IPL 2026 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर विकास विभाग के नॉलेज पार्टनर जनाग्रह के सहयोग से नगरीय…