पिछड़े वर्ग की महिलाओ को आरक्षण ना देना भाजपा की सोची समझी रणनीति

गरीब महिलाओ को आरक्षण न देकर उनको सदन से बाहर रखने की भाजपा की रणनीति

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)
पिछड़ा वर्ग विभाग उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सामाजिक न्याय की घोर विरोधी है, और आरएसएस घोर मर्दवादी संस्था है जो अपने गठन के सौ सालो मे भी एक महिला को संघ प्रमुख नही बना सका। ,महिला सशक्तिकरण के नाम पर भाजपा सरकार पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक तबके की महिलाओं को आरक्षण न देकर गरीब वर्ग की महिलाओं को संसद से दूर रखने का प्रयास किया है, जिसे हम पिछड़े वर्ग के लोग बदर्शात नहीं करेंगे। ,यह उसी प्रकार की साजिश है जिस प्रकार से आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के नाम पर सिर्फ कुछ उच्च जातियों को आरक्षण देकर पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक तबके के साथ धोखा किया गया और सामाजिक न्याय का भाजपा ने गला घोटा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार की पिछड़ा, दलित आदिवासी के अधिकारों के प्रति नीयत ठीक नहीं है। यह इन शोषित वँचित जातियों के अवसर और समता के अधिकार आरक्षण की कट्टर विरोधी रही है, इन शोषित वँचित तबके की महिलाओं को महिला आरक्षण के अंदर आरक्षण की अनदेखी करने पर कांग्रेस पार्टी इसके लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।
मनोज यादव ने कहा कि सर्वप्रथम दलित पिछड़े आदिवासी और अल्पसंख्यक तबकेे की जाति जनगणना करके उसके अनुपात में पिछड़े दलित आदिवासियों और अल्पसंख्यक तबके की महिलाओं को भी सदन में आरक्षण दे।
मनोज यादव ने कहा कि भाजपा महिला सशक्तीकरण के नाम पर कुछ अमीर और संसाधन सम्पन्न वर्ग की महिलाओं को ही सदन में भेजकर इस देश की बहुसंख्यक आबादी को उनके हक और सम्मान से वंचित करने की जो साजिश रच रही है, उसको इस देश का बहुसंख्यक तबका बाखूबी समझ रहा है। जिसका मुकमल जवाब समय आने पर इस देश की जनता विशेषकर महिलाएं देने का कार्य करेंगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

जागृति इन्क्यूबेशन प्रोग्राम बना पूर्वांचल के सपनों का नया मंच

हजार आवेदन, 140 सपने और पूर्वांचल की नई उड़ान: जागृति इन्क्यूबेशन कोहोर्ट 2026-27 का भव्य…

6 hours ago

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात सुधार पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति…

8 hours ago

एक साथ आठ देशों के मेडिकल विश्वविद्यालयों में मिला प्रवेश, रिशांग ने बढ़ाया गोरखपुर का मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पादरी बाजार क्षेत्र स्थित मानस विहार कॉलोनी के छात्र…

8 hours ago

बकरीद परंपरागत तरीके से मनाएं, नई परंपरा की न हो शुरुआत: डीएम

सोशल मीडिया पर भ्रामक फोटो-वीडियो डालने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: एसपी संत कबीर नगर…

8 hours ago

नदी में नहाते समय दो किशोर डूबे मचा कोहराम तलाश जारी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शुक्रवार को मोहन सेतु के पास सरयू नदी में नहाने गए तीन किशोरों…

10 hours ago

खेलते-खेलते मौत के मुंह में समाया मासूम, 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक हादस

हाइटेंशन लाइन बनी जानलेवा, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप महराजगंज(राष्ट्र की…

10 hours ago