हिमांशु शर्मा यूथ प्रेस क्लब के अध्यक्ष, ज़ाहिद इमाम को बनाया गया महामंत्री

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जनपद के नगर क्षेत्र स्थित निजामुद्दीनपुरा मोहल्ले में यूथ प्रेस क्लब की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु शर्मा को यूथ प्रेस क्लब का अध्यक्ष चुना गया । वहीं महामंत्री पद के लिए सर्व सम्मति से ज़ाहिद इमाम को बनाया गया ।

  वही नई कमेटी में उपाध्यक्ष पद पर सहजर खान, मंत्री पद के लिए विजय कुमार, सह मंत्री व जिला सूचना प्रभारी पद के लिए राहुल पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी कमलेश पाल, सह जिला मीडिया प्रभारी जावेद अंसारी को बनाया गया। वहीं वरिष्ठ पत्रकार ऋषिकेश पांडेय, उमाकांत त्रिपाठी एवं विनय श्रीवास्तव को दोबारा यूथ प्रेस क्लब का संरक्षक चुना गया । यूथ प्रेस क्लब नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के पत्रकारों ने बुके और माला पहनकर उनका स्वागत किया ।

वही इस दौरान नव नियुक्त यूथ प्रेस क्लब के अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने कहा कि जनपद के किसी भी पत्रकारों का अगर उत्पीड़न होता है तो यूथ प्रेस क्लब पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा । अगर किसी भी पत्रकारों के साथ कोई भी उत्पीड़न करता है तो यूथ प्रेस क्लब सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन करेगा और पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष कर उसको न्याय दिलाने का कार्य करेगा । वहीं यूथ प्रेस क्लब के महामंत्री ज़ाहिद इमाम ने कहा कि संगठन की जो भी जिम्मेदारी मुझे दी गई है उसका निर्वहन करने की मैं भरपूर प्रयास करुंगा । वहीं यूथ प्रेस क्लब के वरिष्ठ संरक्षक ऋषिकेश पांडेय ने यूथ प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि किसी भी संगठन को चलाने के लिए साथ लेकर चलना आवश्यक होता है, मैं आशा करता हूं कि यूथ प्रेस क्लब के नवनियुक्त पदाधिकारी सभी पत्रकारों को साथ लेकर चलेंगे और जहां संगठन को जरूरत पड़ेगी मैं उनके साथ हमेशा खड़ा रहूंगा ।

 इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से सरफराज अहमद, अमरजीत कुमार, विनय श्रीवास्तव, उमाकांत त्रिपाठी,  विजय कुमार, राहुल पाण्डेय, मोहम्मद अदनान, शैज़र खान आदि पत्रकार मौजूद रहे ।
rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

8 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

10 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

14 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

14 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

14 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

14 hours ago