संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव के निकट रामजानकी मार्ग पर रविवार की अल सुबह लगभग 05.30 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सास और दो बहुओं को रौंद दिया। दुर्घटना में सास की मौके पर ही मौत हो गईl जबकि घायल बहुओं की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की अल सुबह 05.30 बजे के लगभग धनघटा की तरफ से सिकरीगंज की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कोर्पियो अनियंत्रित हो गई। सड़क के किनारे शौच के लिए जा रही मिश्रोलिया गांव निवासी ऊषा पत्नी लालमोहर (50), मीनू पत्नी मुकेश (32), माधुरी पत्नी उमेश (22) को रौंद दिया। दुर्घटना के बाद गाड़ी सड़क के किनारे नाले से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जाता है कि स्कॉर्पियो खलीलाबाद से बारातियों को लेकर गोरखपुर जनपद के गोला बाजार थाना क्षेत्र के कटया वापस जा रही थी। उसमें महिलाएं भी सवार थी, जिन्हें हल्की चोट आई हैं। घटना के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।
तेज आवाज सुन कर स्थानीय लोगों ने लोग मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना में ऊषा देवी की मौके पर ही मौत हो गईl दोनों घायलों को स्थानीय लोगों ने सीएचसी हैंसर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व से पहले अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। कभी घरों की मुंडेर, आंगन और खलिहानों में सुबह की पहली…
मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। देश के बड़े उद्योगपतियों में शामिल अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ती…
कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। New Zealand national cricket team ने Sri Lanka national cricket team…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों के पर्व होली से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी…
26 फ़रवरी को निधन: इतिहास में आज के दिन खोए कई महान व्यक्तित्व 26 फ़रवरी…