Categories: आजमगढ़

हाईकोर्ट ने एसडीएम के आदेश को किया खारिज

आजमगढ़( राष्ट्र की परम्परा )
उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने एक चुनाव याचिका का निस्तारण करते हुए उप जिलाधिकारी सगड़ी के 21 मार्च 2023 के हरैया ब्लॉक के खैरघाट गांव के प्रधान पद की दुबारा मतगणना कराने के आदेश को निरस्त कर दिया। साथ ही जिलाधिकारी को आदेश दिया कि वह किसी अन्य मजिस्ट्रेट के समक्ष मामले को भेजकर उसका दो माह के अंदर विधि अनुसार निस्तारण कराएं। उच्च न्यायालय ने अपने आदेश मे लिखा कि एसडीएम राजीव रत्न सिंह द्वारा पारित दूसरा आदेश स्पष्ट रूप से शासनादेश और पंचायत राज एक्ट के विपरीत है, ऐसा प्रतीत होता है कि उक्त आदेश एक ऐसे व्यक्ति द्वारा पारित किया गया है, जिसके पास न्यायिक रुप से प्रशिक्षित दिमाग नहीं है। राज्य सरकार को अर्ध-न्यायिक प्रदान करने की सलाह दी जाती हैं।
मामले के अनुसार उप जिलाधिकारी सगड़ी के न्यायालय में हरैया ब्लाक के ग्राम पंचायत खैरघाट गांव निवासी बहादुर सिंह पुत्र स्वर्गीय बलिहारी सिंह ने चुनाव याचिका दाखिल किया। इसमें ग्राम प्रधान के पद पर निर्वाचित पनवा देवी और एक अन्य को विपक्षी बनाया,तथा न्यायालय से पनवा देवी के निर्वाचन को अवैध करार देते हुए पुनः मतगणना कराए जाने की मांग की गई। सुनवाई के बाद एसडीएम सगड़ी राजीव रत्न सिंह ने 21 मार्च 23 को बहादुर सिंह की याचिका को स्वीकार कर लिया। तथा खैरघाट के प्रधान पद हेतु पुनर्मतगणना कराए जाने का आदेश दिया। उक्त आदेश के विरुद्ध पनवा देवी ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद में याचिका दाखिल करते हुए एसडीएम के आदेश को निरस्त करने की मांग की। सुनवाई के बाद 10 अप्रैल को उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने उप जिलाधिकारी सगडी के आदेश 21 मार्च 23 को निरस्त कर दिया तथा जिलाधिकारी आजमगढ़ को निर्देश दिया कि वह चुनाव याचिका को दूसरे अधिकारी के समक्ष भेजकर उसे दो माह मे विधि अनुसार निस्तारण कराएं।

rkpnews@desk

Recent Posts

डीडीयू विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…

5 hours ago

एलईडी प्रचार वाहन संग ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, नामांकन बढ़ाने को जनजागरण तेज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…

7 hours ago

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

10 hours ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

10 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…

10 hours ago

महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…

10 hours ago