काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालु के चश्मे में मिला हिडन कैमरा, मां की तस्वीरें लेते हुए मचा हड़कंप

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में मंगलवार सुबह सुरक्षा व्यवस्था उस समय सतर्क हो गई जब दर्शन के लिए आए एक श्रद्धालु के चश्मे में हिडन कैमरा मिला। मौके पर सुरक्षा बलों और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए श्रद्धालु को पूछताछ के लिए थाने ले जाया।

जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु की पहचान बेनडापुडी प्रुधवी राजू पुत्र बेनडापुडी नागा राजू, निवासी बेगमपेट, सिकंदराबाद (तेलंगाना) के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ वाराणसी दर्शन हेतु आया था और कचौड़ी गली स्थित होटल शिवाश्रय में ठहरा हुआ था।

यह भी पढ़ें – गोरख पथ के सातवें संस्करण का कुलपति ने किया विमोचन

सुबह सभी परिजन सुगम दर्शन टिकट लेकर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे थे। इसी दौरान सुरक्षा कर्मियों को जानकारी मिली कि श्रद्धालु के चश्मे में एक स्पाई कैमरा लगा है, जिससे वह अपनी मां की तस्वीरें खींच रहा था।

तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने श्रद्धालु को चौक थाने ले जाकर पूछताछ की। उसके मोबाइल फोन में चश्मे से ली गई तीन तस्वीरें बरामद हुईं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एएलआईयू (Anti-Land Illegal Unit) और एटीएस टीम ने भी पूछताछ की। हालांकि, जांच के बाद किसी भी संदिग्ध गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई, जिसके बाद श्रद्धालु को छोड़ दिया गया।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि वह विदेश में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत है और किसी प्रकार की गलत नीयत नहीं थी।

यह भी पढ़ें – पुराने चेहरों की विदाई, नए प्रत्याशियों की एंट्री—भाजपा की 48 सीटों पर ये हुई तैयारी

Karan Pandey

Recent Posts

जमीन विवाद से बढ़ा तनाव: बुजुर्ग वकील की मौत, प्रधान पर हत्या जैसे आरोप

प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…

4 hours ago

संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता से ही बनती है विशिष्ट पहचान: वैभव चतुर्वेदी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…

5 hours ago

ग्राम प्रधान के अधिकार छीने जाने से बढ़ी अव्यवस्था ग्रामीणों में आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…

5 hours ago

भूमि विवाद निस्तारण व फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…

5 hours ago

मोबाईल नंबर जिन उपभोक्ताओं बदला उनकी परेशानी ब

सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…

7 hours ago

प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव: एसपी शक्ति मोहन अवस्थ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…

8 hours ago