महात्मा गांधी को ईसा मसीह और
महात्मा बुद्ध जैसा सम्मान मिलता है,
लार्ड माउन्ट बेटन ने गांधी जी की
हत्या पर यही लिखा व यही कहा है।
महात्मा गांधी ब्रिटिश हुकुमत अपने
काल पर्यन्त कलंक से बच गई है,
क्योंकि आपकी हत्या आपके देश,
आपके राज, आपके लोगों ने की है।
लॉर्ड माउंट बेटन ने कहा,इतिहास
यदि निष्पक्ष मूल्यांकन कर सका
तो वह आपको ईसा मसीह और
महात्मा बुद्ध की कोटि में रखेगा।
कोई कौम इतनी कृतघ्न और
इतनी खुदगर्ज कैसे क्यों है होती,
अपने राष्ट्रपिता,मार्गदर्शक की
छाती गोलियों से छलनी करती।
ये तो नृशंस बर्बर नरभक्षी कबीलों में
भी नहीं होता है, उस पर निर्लज्जता
ये कि हम भारत वासियों को इस
कृत्य का आज अफसोस तक नहीं है।
बापू गांधी, जिसने देश के दीवानों
को अपना अनुसरण कराया था,
सत्य अहिंसा की राह में चलकर
आज़ादी पाने का पाठ पढ़ाया था।
जिस ओर चले थे गांधी के लम्बे पग,
उस ओर दौड़ते थे दीवाने लाखों पग,
भारतमाता को झुकता था उनका सिर,
झुकता था उन्हें देशवासियों का सिर।
तीस जनवरी सन अड़तालिस
शुक्रवार का वह कैसा दिन था,
महात्मा गांधी की छाती छलनी कर
बैठा, एक दीवाना भारत का।
हे राम! कहा, बापू ने और गिर गये,
अपनी माँ, भारत माता की गोदी में।
आदित्य आज इस शहीद दिवस पर
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, को शत शत
नमन हृदय से है, है विनम्र श्रद्धांजलि
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी बापू जी को।
कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…
पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…
1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…
‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…
फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…
वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…