हे कुंजबिहारी, है वन्दना तुम्हारी,हे मन मोहन,
हे बाँके बिहारी,हे गोवर्धनधर, हे भवभय हारी,
मैं आया हूँ अब शरण तुम्हारी।
हे कुंजबिहारी, हे कुंजबिहारी,है वंदना तुम्हारी।
मोह माया में अटका भटका,
दुनिया भर से खाया झटका,
भक्ति भावना अब पायी न्यारी,
हे कुंजबिहारी, हे कुंजबिहारी,
है वंदना तुम्हारी।
चरण शरण मुझको दे दो अब,
ईर्ष्या द्वेष मिटाओ अहंकार सब,
अनुराग प्रेम मुझमें भर दो हे वनबारी,
हे कुञ्जबिहारी, हे कुंजबिहारी,
है वंदना तुम्हारी।
तेरा रहस्य कौन जान पाया है,
गरीब नवाज तुम कहलाते हो,
मैं गरीब आया तेरे दर मुरलीधर,
हे कुञ्जबिहारी, हे कुंजबिहारी,
है वंदना तुम्हारी।
कान्हा भक्तों पर प्यार लुटाया है,
मैं आया हूँ बनकर भक्त भिखारी,
अब आ जाओ दो दर्शन मुझको,
हे कुञ्जबिहारी, हे कुंजबिहारी,
है वंदना तुम्हारी।
इंतज़ार कर परेशान हो गया हूँ,
समर्पण करने तुझे आ गया हूँ,
भक्तनाथ सुन लो अर्चना हमारी,
हे कुंजबिहारी,हे कुञ्जबिहारी,
है वंदना तुम्हारी।
भारत में हमारे अब राम राज्य हो,
यह सद्भाव ही अब सर्वभाव हो,
आदित्य भक्त बने ये दुनिया सारी
हे कुंजबिहारी, हे कुञ्जबिहारी,
है वन्दना तुम्हारी।
कर्नल आदि शंकर मिश्र, आदित्य
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…