श्रद्धा से याद की गईं वीरांगना फूलन देवी, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
विश्व की चौथी क्रांतिकारी महिला, आयरन लेडी व पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी का शहादत दिवस मंगलवार को बरहज बस स्टैंड स्थित विजय कटरा में मनाया गया और उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया , जिसमें लोगों को शिक्षित और संगठित होकर अपने हक, अधिकार व न्याय के लिए आगे आने का आह्वान किया गया । श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए समाजसेवी निषाद जितेन्द्र भारत ने कहा कि जुल्म और अत्याचार की प्रतिउत्तर का नाम है वीरांगना फूलन देवी । घोर जुल्मों-सितम के बाद भी सरकारी मशीनरियों द्वारा न्याय नहीं मिलने और समाज के दुत्कार से आहत वीरांगना फूलन देवी ने आत्म सम्मान के लिए विद्रोही बन कर ब्लातकारियों को मौत के घाट उतारा दिया था । आगे भारत ने कहा कि अतिपिछड़े निषाद समाज की बेटी फूलन देवी के बढ़ते कदम से घबड़ाकर साजिश के तहत उनकी हत्या करा दी गई I देश के कोने-कोने में आए दिन बेटियों के साथ हो रहे जुल्मों सितम को देखते हुए सरकार को फूलन देवी के साहसिक कीर्ति को पाठ्यक्रमों में अंकित करना चाहिए, ताकि देश की बेटियों में आत्म सम्मान जागे और वो अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध लड़ाई लड़ने में खुद सक्षम हो सके । चिंतामणि साहनी व सभासद नबाब हुसैन ने कहा कि पिछड़े व वंचित समाज के लोगों को शिक्षित और संगठित होकर अपने हक अधिकार व न्याय के लिए आगे आना होगा तभी वीरांगना फूलन देवी की शहादत सर्थक होगी । इस दौरान सीईओ बीआरडी फार्मा प्रोड्यूसर कंपनी के सर्वेश कुमार. डायरेक्टर, ज्ञानेश्वर सिंह, एडवोकेट अर्जुन जायसवाल, रामकृपाल शुक्ल, सुनील पाण्डेय, आलमगीर अंसारी, सूरज निषाद,, अनिल सोनकर, मुक्तेश्वर चौहान, सुधीर निषाद, पप्पू विश्वकर्मा, संदीप पटेल, आयुष जायसवाल आदि उपस्थित रहें ।

rkpnews@desk

Recent Posts

इंदौर में चौंकाने वाला मामला: पत्नी पर प्रेमी संग साजिश, जहर देने और संपत्ति हड़पने का आरोप

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…

2 hours ago

श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF का मोबाइल बंकर नदी में गिरा, 7 जवान घायल

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…

2 hours ago

IND vs SA: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया को झटका, मोहम्मद सिराज अभ्यास में चोटिल

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…

2 hours ago

AI Summit 2026 में विरोध के बाद सियासी संग्राम तेज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के भारत मंडपम में शुक्रवार (20 फरवरी) को आयोजित…

2 hours ago

डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को ‘मातृभाषा रत्न 2026’ सम्मान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ के प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक एवं सेना से सेवानिवृत्त…

3 hours ago

मेहदावल तहसील में प्रशासनिक सख्ती, संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम के कड़े निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मेहदावल में…

3 hours ago