कलराज मिश्र की पत्नी के निधन से शोक की लहर, योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

सत्यवती मिश्रा के निधन से शोक की लहर, दलीय सीमाएं भूल श्रद्धांजलि देने पहुंचे नेता और जनसेवक


लखनऊ/नोएडा (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी श्रीमती सत्यवती मिश्रा का शनिवार देर रात निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह फेफड़ों के संक्रमण से जूझ रही थीं और नोएडा स्थित मेट्रो हॉस्पिटल में उनका उपचार चल रहा था। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
सत्यवती मिश्रा के निधन की जानकारी स्वयं कलराज मिश्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से साझा की। उन्होंने पत्नी की तस्वीर पोस्ट करते हुए भावुक संदेश में कहा कि उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सत्यवती मिश्रा अपनी जीवन यात्रा पूर्ण कर ईश्वर के श्रीचरणों में विलीन हो गई हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ‘ॐ शांति’ लिखा।
निधन की खबर सामने आते ही भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों और कलराज मिश्र के शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर शोक संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्यवती मिश्रा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की धर्मपत्नी का निधन अत्यंत दुःखद है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत पुण्यात्मा को श्रीराम के श्रीचरणों में स्थान मिलने और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सत्यवती मिश्रा के निधन को अत्यंत दुखद बताते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
दिनेश शर्मा ने बताया ‘चाची जी
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल नियुक्त किए गए भाजपा नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने भी सत्यवती मिश्रा के निधन पर शोक जताया। उन्होंने उन्हें ‘चाची जी’ के रूप में याद करते हुए कहा कि वह निष्कपट, धर्मपरायण और सभी की चिंता करने वाली गृहिणी थीं। उनके अनुसार, घर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को वह समान सम्मान देती थीं। दिनेश शर्मा ने दिवंगत आत्मा की सद्गति के लिए प्रार्थना की।
सत्यवती मिश्रा के निधन से राजनीतिक जगत के साथ ही उनके परिचितों और शुभचिंतकों के बीच गहरा शोक व्याप्त है। नेताओं ने उनके सरल, सहज और आत्मीय व्यक्तित्व को याद करते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Editor CP pandey

Recent Posts

कौन्तेय जायसवाल की स्मृति में ऑनलाइन श्रद्धांजलि सभा, सामाजिक योगदान को किया गया याद

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत तिब्बत समन्वय संघ के धर्म एवं संस्कृति पुनरुत्थान…

10 minutes ago

दर्शक हिंदी वाला, कमाई हिंदी से… फिर इंटरव्यू अंग्रेजी में क्यों?

दर्शक, कमाई और पहचान हिंदी की, सितारों की जुबान अंग्रेजी...! हिन्दी दिवस विशेष व्यंग्य अपनी…

4 hours ago

हिंदी की नई उड़ान: संविधान की राजभाषा से कृत्रिम बुद्धिमत्ता के डिजिटल युग तक

हिंदी दिवस 2026: अनुच्छेद 343 से राजभाषा कानून तक हिंदी का संवैधानिक सफर, एडवोकेट किशन…

4 hours ago

गांव के खेल मैदान से जीत का मंच: क्रॉस कंट्री में अभिषेक-खुशबू का जलवा

तरुअनवां में क्रॉस कंट्री दौड़ में धावकों ने दिखाया दम कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। फाजिलनगर…

4 hours ago

गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और महिला एवं…

7 hours ago

मोनू सिंह हत्याकांड में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी चाइना अंसारी को मुठभेड़ में लगी गोली, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…

8 hours ago