मिर्जापुर/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। यूपी के मिर्जापुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कछवां थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में रहने वाली संगीता देवी (35) ने अपने दो छोटे बेटों शिवांश (3 वर्ष 8 माह) और शुभंकर (18 माह) के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद महिला ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था।
शाम को जब पति हरिश्चंद्र बिंद घर पहुंचे, तो उन्होंने दरवाजा अंदर से बंद पाया। काफी आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। झरोखे से झांकने पर बच्चों को जमीन पर लेटे देखा। शुरुआत में उन्हें सोया हुआ समझकर वह लौट गए, लेकिन बाद में जब दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो देखा कि दोनों बच्चे मृत पड़े हैं और पत्नी का शव फंदे से लटका हुआ है।
सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि महिला शुक्रवार को अपने मायके चंदौली से दोनों बच्चों के साथ ससुराल लौटी थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि संगीता देवी अंधविश्वासी थी और झाड़-फूंक में विश्वास करती थी। पुलिस का मानना है कि इसी अंधविश्वास के चलते उसने यह कदम उठाया होगा।
फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। यह घटना पूरे इलाके में सनसनी फैलाने वाली है।
अभय कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष निर्मल सिंह उपाध्यक्ष व पवन त्रिपाठी महामंत्री निर्वाचित गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)lगोरखपुर…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने…
सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बीते दिनों गैस, डीजल और पेट्रोल को लेकर बना अस्थिरता…