Categories: Uncategorized

भाजपा सरकार मे स्वास्थ्य सुविधाओं में हर क्षेत्र में हुई वृद्धि – विजयलक्ष्मी गौतम

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सलेमपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उत्तर प्रदेश की राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने 50 बेड के नए अस्पताल का फीता काटकर क्षेत्रवासियों को अस्पताल की सौगात दी।
राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि योगी सरकार प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि सलेमपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिस भी संसाधन की जरूरत पड़ेगी स्वास्थ्य विभाग उपलब्ध करवाएगा। सभी सुविधा लोगों को मिलेगी। प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि अब सभी प्रकार के रोगों के जाँच के साथ चिकित्सको द्वारा मरीजों का आधुनिक सुविधाओं से इलाज किया जायेगा।
कम बेड के चलते यहां पर्याप्त मरीजों को भर्ती नहीं किया जाता था उनको मजबूरी मे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया जाता था।
अब 50 बेड के अस्पताल बन जाने से लोगो को दिक्क़तो का सामना नहीं करना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि पशु अस्पताल सोनबरसा मे शिफ्ट किये जाने के बाद यहां अस्पताल के लिए यहां पर्याप्त जमीन हो जाएगी। उन्होंने सीएचसी के विकास मे शासन से धन की कमी नहीं होंगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजेश झा ने कहा कि यह अस्पताल इस क्षेत्र के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। यहाँ कम खर्च में लोगों को प्राथमिक और आकस्मिक इलाज मिल पाएगा।
उक्त अवसर पर डा. अतुल कुमार,अमरेश सिंह बबलू, मण्डल अध्यक्ष पुनीत यादव, संपूर्णानन्द गुप्ता,अभय सिंह,अमरनाथ सिंह,अशोक पाण्डेय, अभिषेक जायसवाल,अजय दूबे, अनुप उपाध्याय,लल्लन सिंह,रत्नेश मिश्रा,राजेश कुशवाहा,अमित सिंह, देवाशीष यादव, बचनदेव गोंड, अमरदत्त यादव आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

50 minutes ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

56 minutes ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago