हाईटेंशन तार की चपेट में आने से ट्रक क्लीनर की मौत, भाई के सामने ही गई जान

(भाटपार रानी से बृजेश मिश्र की रिपोर्ट)

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा ) उत्तरप्रदेश-बिहार सीमा पर दर्दनाक हादसे में एक ट्रक क्लीनर की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना बनकटा थाना क्षेत्र के सलेमपुर–मै़रवा मार्ग पर स्थित रामपुर बुजुर्ग पुलिस चौकी से महज कुछ मीटर की दूरी पर, राजेंद्र बाबू महाविद्यालय के मोड़ के समीप घटी।

मृतक की पहचान बिहार के पटना जिला अंतर्गत फतुहा निवासी रितेश कुमार के रूप में हुई है, जबकि हादसे के समय ट्रक चला रहा उसका भाई भारत कुमार बाल-बाल बच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सीमेंट उतारने के बाद ट्रक की छत पर चढ़कर क्लीनर रितेश त्रिपाल (तिरपाल) समेट रहा था। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तेज करंट लगने से वह ट्रक से नीचे गिर पड़ा।

घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
रितेश की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वह अपने भाई के साथ मजदूरी के लिए ट्रक में क्लीनर का काम करता था। स्थानीय लोग और पुलिस हादसे को लेकर बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि बिजली विभाग इस तरह की दुर्घटनाओं से बचने के लिए हाईटेंशन तारों की ऊंचाई की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करे।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

rkpnews@desk

Recent Posts

मां तरकुलहा देवी धाम में दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ शारदीय नवरात्र शुरू

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम में शारदीय नवरात्र…

2 hours ago

करंट लगने से तीन युवकों की मौत, पीड़ित परिवारों से मिले मंत्री दानिश आजाद अंसारी

प्रदेश सरकार से हरसंभव मदद दिलाने का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मऊ नगर…

2 hours ago

जूरिस्ट्स फेडरेशन का बड़ा फैसला जिला ब्लॉक एवं तहसील स्तर के पदाधिकारी भी कर सकेंगे संगठन के लोगो का इस्तेमाल

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)जूरिस्ट्स फेडरेशन (जुरिस्ट्स फेडरेशन) के अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने संगठन के विस्तार,…

2 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 60 लीटर दूध और 90 किलो मिल्क क्रीम नष्ट

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट की…

2 hours ago

तेरहवीं कार्यक्रम में घर के बाहर से बाइक चोरी, तीन गिरफ्तार

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी के तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान घर…

2 hours ago

समान कार्य-समान वेतन और स्थायीकरण की मांग पर आर-पार की लड़ाई

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार लगातार…

2 hours ago