वसई–विरार महापालिका आयुक्त पर ईडी की छापेमारी से मचा हड़कंप

मुंबई सहित कई महानगरपालिओ में भ्रष्टाचार और अवैध बांधकाम माफियाओं की बढ़ी टेंशन

मुंबई से अजय उपाध्याय की रिपोर्ट

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा) वसई–विरार महानगरपालिका के आयुक्त अनिल कुमार पवार के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी ने पूरे महानगरीय प्रशासनिक तंत्र में खलबली मचा दी है और आयुक्त पर भारी भ्रष्टाचार और अवैध निर्माण बांधकाम माफियाओं से सांठगांठ के गंभीर आरोप हैं।सूत्रों के मुताबिक, ईडी की इस कार्रवाई में सिर्फ वसई–विरार ही नहीं बल्कि मुंबई महानगरपालिका के कई वार्डों का भी नाम सामने आ सकता है। खासतौर पर एल वार्ड, एन वार्ड,व एस वार्ड, के आदि क्षेत्रों में अवैध निर्माण और भू–माफियाओं की गतिविधियों पर निगाहें टिकी हैं।ईडी की प्राथमिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि ठेकेदार–अधिकारियों के सांठ -गांठ के जरिए अवैध इमारतों के बांधकामो को संरक्षण दिया गया है और इसके बदले में करोड़ों का लेन–देन हुआ। बताया जा रहा है कि सहायक आयुक्तों से लेकर अभियंताओं तक कई अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है।इस कार्रवाई के बाद विपक्षी दलों पत्रकारो और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि सिर्फ वसई–विरार ही नहीं बल्कि मुंबई के महानगरपालिकाओ में भी ईडी या अन्य केंद्रीय एजेंसियों के जरिए भ्रष्टाचार की जांच कराई जाए। साथ ही, दोषी अधिकारियों को तुरंत निलंबित कर उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए जाएँ। स्थानिक नागरिकों व शिकायतकर्ताओ का कहना है कि यह कार्रवाई यदि सही दिशा में आगे बढ़ी तो वर्षों से फल–फूल रहे अवैध निर्माण बांधकाम माफियाओं और भ्रष्ट अधिकारियों के गठजोड़ का पर्दाफाश होना तय है।

rkpnews@desk

Recent Posts

खाटू श्याम के दर्शन से पहले काल का कहर! कोटा में नाले में समाई श्रद्धालुओं की बस, 8 की मौत

Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…

51 minutes ago

17 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं, जन्म, निधन और खास दिवस

लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…

1 hour ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित सुबह का संदेश, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल, बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा;…

2 hours ago

मऊ में ‘बड़े भाई साहब’ का भव्य मंचन, दर्शक हुए भाव विभोर

भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…

3 hours ago

व्रत में मिठास का खास स्वाद, घर पर बनाएं साबूदाना क्रिस्टल जलेबी रंजना की रसोई |

शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…

3 hours ago

दुर्गा पूजा 2026: बंगाली साड़ी के साथ पहनें 9 ट्रेंडी ज्वेलरी, पारंपरिक लुक में लगेंगे चार चांद

लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…

4 hours ago