हरेराम बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता: द्वाबा एकादश ने 48 रन से जीता फाइनल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बबुआपुर सोनवानी स्थित योगी बाबा के मैदान में आयोजित हरेराम बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को द्वाबा एकादश और जनाड़ी एकादश के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में द्वाबा एकादश ने 48 रनों से जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहन गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि हल्दी थानाध्यक्ष मिथिलेश ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। द्वाबा एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 12 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 198 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में जनाड़ी एकादश की टीम निर्धारित ओवर में 153 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, जिससे द्वाबा एकादश ने 48 रनों से फाइनल अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी और नगद पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि उपविजेता टीम को भी ट्रॉफी और नगद इनाम से सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द मैच का खिताब मनोज यादव को मिला, जिन्हें घड़ी इनाम स्वरूप दी गई, जबकि मैन ऑफ द सीरीज आदित्य को साइकिल पुरस्कार के रूप में दी गई। ये पुरस्कार समाजसेवी सुभाष मिश्र एवं उपनिरीक्षक रवि वर्मा द्वारा प्रदान किए गए। एम्पायर की भूमिका विशाल सिंह एवं मंटू खरवार ने निभाई, वहीं स्कोरर अंशु सिंह रहे। उद्घोषक की जिम्मेदारी अजय पटेल और पिंटू ने संभाली। इस अवसर पर अधिवक्ता सुनील पांडेय, सुभाष मिश्र, शैलेन्द्र कुमार, बबलू, मुकेश, बृजेश, रणजीत, राजू यादव, अनिल सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजक पिंटू मिश्रा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर सभी को बधाई दी।

Karan Pandey

Recent Posts

मेरठ दौरे से पहले तैयारियां तेज, आज समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री योगी

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को प्रस्तावित मेरठ दौरे को लेकर…

26 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, 10% ग्लोबल टैरिफ का नया ऐलान

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में व्यापार नीति को लेकर बड़ा संवैधानिक विवाद सामने आया…

34 minutes ago

सुखपुरा में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, पोषण व मानदेय वृद्धि पर फोकस

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।सुखपुरा ब्लॉक मुख्यालय के दवकरा हाल में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय…

59 minutes ago

सड़क हादसे में युवक की मौत, भाई गंभीर घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को हुए…

1 hour ago

मुख्यमंत्री का विधानसभा में घोषणा: यूपी शिक्षामित्र वेतन बढ़ा, अनुदेशक भी लाभान्वित

यूपी में शिक्षामित्र और अनुदेशकों को बड़ा तोहफा: मानदेय बढ़कर ₹18,000, 5 लाख कैशलेस इलाज…

1 hour ago

21 फ़रवरी की पुण्यतिथि: इन महान हस्तियों को आज भी करता है देश नमन

21 फ़रवरी को हुए निधन: भारतीय इतिहास और सिनेमा जगत की प्रमुख हस्तियों को श्रद्धांजलि…

1 hour ago