अटल आवासीय विद्यालय गोरखपुर में चयन पर खुशी

आदिति गोरखपुर मंडल के बालिका वर्ग में प्रवेश परीक्षा में हासिल किया प्रथम स्थान

महराजगंज( राष्ट्र की परंपरा)। नवोदय विद्यालय की तर्ज पर संचालित अटल आवासीय विद्यालय गोरखपुर के कक्षा 6 के प्रवेश परीक्षा में घुघली क्षेत्र के ग्राम सभा मठिया निवासी बंधु मद्धेशिया की पुत्री आदिति मद्धेशिया ने गोरखपुर मंडल में बालिका वर्ग में प्रथम स्थान हासिल की है। आदिति शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है। वह घुघली क्षेत्र के तिलक एकेडमी पुरैना खंडी चौरा में पिछले वर्ष कक्षा पांचवी की छात्रा रही है।अटल आवासीय विद्यालय गोरखपुर में चयन होने पर अदिति गदगद है। अदिति का एकमात्र लक्ष्य सिविल सेवा में पहुंचकर देश एवं गरीबों की सेवा करनी है। शासन ने नवोदय विद्यालय के तर्ज पर ही अटल आवासीय विद्यालय का शुभारंभ किया है। अटल आवासीय विद्यालय कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई बिल्कुल मुक्त होगी। शासन की मंशा गरीब परिवार के बच्चों को स्वयं के खर्चे से पढ़ा लिखा कर आगे बढ़ाना है। आदिति मद्धेशिया के अटल आवासीय विद्यालय में चयन पर विद्यालय के प्रबंधक व पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा जनार्दन प्रसाद गुप्त,प्रशांत गुप्त, सरदार पटेल के प्रधानाचार्य सुनील कुमार दुबे, तिलक एकेडमी के प्रधानाचार्य डॉ संजय श्रीवास्तव, शिक्षक रिकेश्वर गुप्ता, रजनीश , विशाल , इंदु , अभिभावक राहुल कुमार गुप्ता, दूधनाथ मद्धेशिया, गिरिजा मद्धेशिया, लालती देवी, मंगल मद्धेशिया आदि लोगों ने आदिति की सफलता पर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने किया आगरा संप्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने राजकीय…

29 minutes ago

इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लिलकर के छात्र ने JEE Main में लहराया परचम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लिलकर के छात्र एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता…

30 minutes ago

मेगा क्रेडिट कैंप से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा, 673 लाभार्थियों को ₹15.80 करोड़ ऋण स्वीकृत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जनपद…

32 minutes ago

परतावल में सड़क, पानी और बिजली संकट पर उठी आवाज, डीएम से मिले काशीनाथ सिंह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। परतावल ब्लाक क्षेत्र में सड़क, पेयजल, नाली निर्माण और बिजली आपूर्ति…

2 hours ago

UGC नियमों पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य का बड़ा बयान

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने UGC की नई गाइडलाइंस को लेकर बड़ा बयान…

2 hours ago

होली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 32 किलो मिठाई नष्ट

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की…

2 hours ago