सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नवलपुर चौकी पर सोमवार दोपहर एक वृद्ध व्यक्ति पहुंचे और पुलिस को सूचना दी कि उनका मोबाइल खो गया है।
उन्होंने अपना परिचय देते हुए बताया कि उनका नाम डॉ. योगेन्द्र पति त्रिपाठी है, जो सेवानिवृत्त निदेशक, केनरा बैंक एवं निवासी ग्राम पिंडी, थाना लार हैं। उन्होंने बताया कि देवरिया से लार जाने के दौरान बस पकड़ने की जल्दबाजी में उनका मोबाइल फोन कहीं गिर गया।
सूचना मिलते ही चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मी का० श्याम कुंवर यादव, का० हे.का. उपेंद्र कुमार और का० शैलेन्द्र कुमार यादव ने त्वरित कार्रवाई की और खोए हुए मोबाइल नंबर पर कॉल करना शुरू किया। कॉल रिसीव करने वाले युवक ने अपना नाम रेहान पुत्र नसरुद्दीन निवासी ग्राम पड़री गजराज, थाना लार बताया और कहा कि उसे यह फोन एक बस में मिला है।
इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मोबाइल सुरक्षित लेकर मालिक को सौंप दिया। फोन वापस मिलने पर डॉ. योगेन्द्र पति त्रिपाठी बेहद खुश हुए और पुलिसकर्मियों की ईमानदारी एवं तत्परता की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद दिया।
यह घटना पुलिस की संवेदनशीलता और आमजन की मदद के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…
मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…